न बाबर, न कोहली, न रोहित—पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये भारतीय बल्लेबाज़
इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ी हैं 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। हो भी क्यों न, यह खिलाड़ी पूरे वर्ष चर्चा में रहा। आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करके शतक लगाया। इसी साल वैभव ने पहले अंडर 19 में डेब्यू किया, फिर इंडिया ए में भी डेब्यू किया।
![]() |
| पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया भारतीय बल्लेबाज |
साल खत्म होते-होते गूगल ट्रेंड पर बहस होने लगती है। लोग जानना चाहते हैं कि पूरे वर्ष किस खिलाड़ी, अभिनेता, नेता को सबसे अधिक सर्च किया गया था। हम आपको बताते हैं कि खेल में इस साल क्या हुआ। यहां हम आपको पाकिस्तान में सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ी का नाम भी बताएंगे। यह खिलाड़ी बाबर आजम या कोई और पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है। पाकिस्तान में सबसे अधिक सर्च किया गया खिलाड़ी एक भारतीय है, जो रोहित या विराट कोहली नहीं है।
गूगल पर वैभव सूर्यवंशी का दबदबा
भारत की पहले बात करें। इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ी हैं 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। हो भी क्यों न, यह खिलाड़ी पूरे वर्ष चर्चा में रहा। आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करके शतक लगाया। इसी साल वैभव ने पहले अंडर 19 में डेब्यू किया, फिर इंडिया ए में भी डेब्यू किया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में शतक लगाया। यह आईपीएल में सर्वाधिक तेज शतक था। उन्होंने वहीं भारत के लिए खेलते हुए 32 गेंदों में शतक लगाया था। बिहार में सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो मैच खेले और टीम का वाइस कप्तान बन गए। बाद में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 61 गेंदों में शतक लगाया। वह सदा चर्चा में रहा क्योंकि हर बार उसके बल्ले से रन निकले।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या दूसरे स्थान पर हैं। भारत का ओपनर अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें