₹1 लाख के कर्ज ने तबाह कर दी ज़िंदगी: जमीन-ट्रैक्टर बिके, किडनी भी बेचनी पड़ी फिर भी कर्ज बाकी

Maharashtra राज्य: कर्ज चुकाने के लिए किसान ने दो एकड़ जमीन बेच दी। ट्रेक्टर और घर का सामान भी बेच दिया, लेकिन कर्ज नहीं उतरा। पीड़ित किसान का दावा है कि एक साहूकार ने उन्हें अपनी किडनी बेचने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने इसे बेच दिया।

एक लाख रुपये के कर्ज के कारण जमीन और ट्रैक्टर बेचने के बाद किडनी बेचने को मजबूर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक किसान ने खेती में लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए डेयरी का व्यवसाय शुरू करने का विचार बनाया। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज पर कर्ज लिया। लेकिन ब्याज के जाल में इतना फंसा कि उसे अपनी किडनी तक बेचनी पड़ी। किसान को एक लाख रुपये का कर्ज था, लेकिन यह समय के साथ बढ़ता गया। उसकी किडनी भी बिक गई, लेकिन कर्ज खत्म नहीं हुआ।

महाराष्ट्र के किसान रोशन सदाशिव कुडे ने खेती में घाटा देखकर डेयरी खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके लिए साहूकारों से एक लाख रुपये का कर्ज लिया। लेकिन रोशन ने जो गायें डेयरी के लिए खरीदीं, वे मर गईं। इस दौरान कर्ज पर ब्याज भी लगातार बढ़ता गया, जिससे अंततः 74 लाख रुपये पहुंच गया।

1 लाख से 74 लाख कैसे हो गया

रिपोर्ट के अनुसार, रोशन को साहूकारों ने टाइम पर न  लोन चुकाने पर  हर दिन 10,000 रुपये का फाइन लगाने का आदेश दिया था अगर वह कर्ज समय पर नहीं चुकाता है। इसलिए एक लाख का कर्ज 74 लाख रुपये हो गया।

ये भी पढ़े – लड़की के ‘भैया’ कहने पर डॉक्टर ने पुलिस बुलवाई, उसी वक्त मरीज को अस्पताल से बाहर निकलवा दिया

रोशन ने कर्ज का भुगतान करने के लिए दो एकड़ जमीन बेच दी। ट्रेक्टर और घर का सामान भी बेच दिया, लेकिन कर्ज नहीं उतरा। रोशन का दावा है कि उन्हें एक साहूकार ने किडनी बेचने की सलाह दी। रोशन कुडे को कोलकाता ले गया था। उनकी चिकित्सा जांच हुई। जांच के बाद, वे कंबोडिया में सर्जरी करवाने गए और उनकी किडनी निकाल दी गई। रोशन ने इस किडनी को 8 लाख रुपये में बेचा।

चंद्रपुर के एसपी मुमक्का सुदर्शन ने कहा,

रोशन कुडे ने हमसे शिकायत की कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लिए थे और बाद में उस पर अत्यधिक ब्याज लगाया गया था। वह इससे परेशान हो गया और अपनी किडनी बेच दी। रोशन ने कहा कि उनकी हालत खराब है और वे अपने पैसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत पर हमारी जांच शुरू हुई। आज, हमें सबूत मिलने पर हमने इस अपराध पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ”

उनका आगे कहना था कि,

सावकारी अधिनियम की धारा 29, 30 और 31 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अप्रैल 2021 में उधार लिया गया था और उस पर लगातार ब्याज बढ़ाया जाता था। रोशन ने कहा कि अब तक उन्होंने पच्चीस लाख रुपये चुका दिए हैं। ”

किडनी बेचने के मामले की जांच फिलहाल पूरी नहीं हुई है। किडनी बेचने के मामले की जांच जारी है, SP मुमक्का सुदर्शन ने कहा। जांच के बाद इस पर अलग से शिकायत दर्ज की जाएगी।

इस तरह की न्यूज के लिए हमारे पेज Newsxpress54 को फॉलो साथ ही अपने दोस्तों को share करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया