महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: बीजेपी-शिंदे की बड़ी जीत, कांग्रेस फुस, AIMIM मे खुशी का माहौल
महाराष्ट्र: के नगर निकाय चुनावों में एकनाथ शिंदे की पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। ठाणे और मालेगांव में शिंदे गुट का मेयर बनने जा रहा है। मुंबई में भी BMC में शिंदे की पार्टी बीजेपी के साथ सत्ता में होगी। कांग्रेस की हालत बेकार
![]() |
| महाराष्ट्र BMC चुनाव रिज़ल्ट 2026 |
मुंबई में शिंदे सेना के 27 पार्षद जीतकर आए हैं, इसलिए पार्टी के नेताओं में खुशी का माहौल है।
शिंदे गुट का आरोप है कि ठाकरे गुट ने मुंबई और BMC को कमाई का जरिया बना लिया था और बालासाहेब ठाकरे के नाम को बदनाम किया।
“बालासाहेब जैसा ब्रांड दोबारा नहीं बन सकता” – शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि,
बालासाहेब जैसे ब्रांड नाम कोई नहीं बना सकता। उनके असली वारिस वे ही हैं।
उन्होंने कहा कि आज डेवलपमेंट ही सबसे बड़ा ब्रांड है।
बालासाहेब ठाकरे का कद और वजूद अलग था, उनके जैसा कोई बन नहीं सकता। इस चुनाव में जनता ने ब्रांड नहीं, विकास को स्वीकार किया है।
अजित पवार को झटका
इस चुनाव में अजित पवार की स्थिति ‘ना माया मिली, ना राम’ जैसी रही। सरकार में साथ होने के बावजूद उन्होंने महायुति से अलग होकर चुनाव लड़ा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बीजेपी को हराने के लिए उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से हाथ मिलाया, लेकिन दोनों जगह बीजेपी जीत गई। अजित पवार की पार्टी सिर्फ अलीयार नगर में जीत सकी। हालांकि अजित पवार के लिए संतोष की बात यह रही कि उनके गुट के पार्षद शरद पवार गुट से ज़्यादा रहे।
ये भी पढ़े – महाराष्ट्र में सियासी पलटी! कांग्रेस के निलंबित पार्षद सीधे बीजेपी की शरण में
AIMIM की बढ़ती ताकत
महाराष्ट्र में AIMIM का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। 12 नगर निगमों में जहां मुस्लिम वोटर ज़्यादा हैं, वहां ओवैसी की पार्टी को सफलता मिली।
• औरंगाबाद – 33 सीटें
• मालेगांव – 21
• नांदेड़ – 13
• अमरावती – 11
• खुल्दाबाद – 10
• BMC मुंबई – अब तक 8 पार्षद
वारिस पठान ने कहा,
मुंबई में साइकिल पंचर हो चुकी है, अब AIMIM का वक्त आ रहा है।” उनका दावा है कि इस बार मुस्लिम वोटरों ने NCP, सपा और कांग्रेस की बजाय AIMIM को चुना।
कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन
मराठवाड़ा को छोड़कर महाराष्ट्र में कांग्रेस का बुरा हाल रहा। कांग्रेस सिर्फ तीन छोटी नगर पालिकाओं में जीत दर्ज कर सकी, जिसका राज्य की राजनीति पर कोई बड़ा असर नहीं दिखता।
इस चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें