महाराष्ट्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, पथराव, गाड़ी पलटी, 12 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। इसी समय पथराव शुरू हो गया, जिसमें बहुत से लोग घायल हो गए। पुलिस ने बारह लोगों को पकड़ लिया है।
![]() |
| महारमहाराष्ट्र में हिंसा भड़कने के बाद (फोटो PTI) |
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बीती रात (4 अक्टूबर, 2025) को काफी तनाव था। दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी हुई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए। यह बावनबीर गांव है जो संग्रामपुर तहसील में है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारह लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से हुआ। 4 अक्टूबर, 2025 की रात को पांच दुर्गा मंडल ताज नगर नामक स्थान से गुजरने वाले थे। आजतक से जुड़े जका खान ने बताया कि चार मंडल निकल गए, लेकिन पांचवें मंडल, जिसे जय मल्हार मंडल कहा जाता था, निकालने के दौरान हिंसा हुई।
आजतक को फोन पर सोनाला पुलिस थाने के इंचार्ज चंद्रकांत पाटिल ने बताया,
"जय मल्हार मंडल इलाके से गुजरते हुए कुछ गाने बजा रहा था। अचानक, एक विशेष समुदाय ने हिंसा शुरू कर दी। "
पाटिल ने कहा कि हमले में पांच लोग घायल हुए। यह मामला सोनाला पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारह लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पुष्टि थाना इंचार्ज चंद्रकांत पाटिल ने की है। उन्होंने कहा,
"कल रात बारह लोगों को हिरासत में लिया गया."
साथ ही इस घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पत्थरबाजी दिखती है। वीडियो में एक गाड़ी भी पलटी है। दी लल्लनटॉप हालांकि किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि पथराव शुरू होते ही अगर तफरी मच गई पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया और फिर सामान्य हुआ। क्षेत्र को अधिक सुरक्षा दी गई है। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है और उनकी पहचान की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें