ट्रंप का दबदबा: कतर राष्ट्रपति से फोन कर नेतन्याहू से माफी मंगवाई

ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री को फोन करके नेतन्याहू से माफी मंगवाई, फोटो भी शेयर की 29 सितंबर को वॉइट हाउस में ट्रंपऔर नेतन्याहू के बीच हुई बैठक की फोटो प्रकाशित की है। इसी दिन, 9 सितंबर के हमले के लिए नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री से माफी मांगी। चित्र में नेतन्याहू कुछ पढ़ते हुए दिखते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू (फोटो CCL)

• पूरा मामला विस्तार में समझिए 

मिर्ज़ा ग़ालिब ने एक शेयर में कहा था , "हम बहुत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से निकले।" नेतन्याहू शायद ग़ालिब की इस पंक्ति को याद कर रहे होगे क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐसी "हरकत" की है। 29 सितंबर को नेतन्याहू ने वाइट हाउस में प्रवेश किया। यहाँ, ट्रंप ने पहले कतर के प्रधानमंत्री से संपर्क किया, फिर नेतन्याहू से संपर्क किया। फोन पर कतर के प्रधानमंत्री से नेतन्याहू ने दोहा पर हमले के लिए माफी मांगी थी।  वाइट हाउस ने अब उस क्षण की तस्वीर जारी की है।

• नेतन्याहू ने कतर के प्रधान मंत्री से मांगी माफी

नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से व्हाइट हाउस में बैठ कर बात की माना जाता है। इस फोन का आग्रह ट्रंप ने किया था। नेतन्याहू ने बातचीत के दौरान कतर में हमास के नेताओं पर हुए हमले के लिए माफी मांगी। उन्हें हमले पर बहुत खेद था। उन्हें कतर की संप्रभुता का उल्लंघन मानना पड़ा और फिर से ऐसा नहीं करने का वादा किया।

• नेतन्याहू ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि,

अब सवाल उठता है कि क्या नेतन्याहू ने खुद यह बात कही थी या किसी वाइट हाउस अधिकारी ने उन्हें मजबूर किया था। तस्वीर में नेतन्याहू का सिर झुका हुआ दिखाई देता है, मानो वह कुछ पढ़ रहे हों या कुछ कह रहे हों। नेतन्याहू ने निश्चित रूप से कभी नहीं सोचा होगा कि ट्रंप उनकी बातचीत के फोटो प्रकाशित करेगा। अब वह खुद उन्हें कोस रहे होंगे।

• क्या हुआ था पूरा मामला आइए जानते है 

आपको बताते है कि इजरायल ने 9 सितंबर 2025 को दोहा पर हमला किया था। इसमें पांच लोग मारे गए, जिनमें कतर के एक सुरक्षाकर्मी, हमास के वरिष्ठ नेता खलील अल-हैय्या के बेटे और एक सहयोगी जिहाद लबाद था। इस हमले से इजरायल और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ गए।

ट्रंप ने इस हमले पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी। फोन पर उन्होंने नेतन्याहू से नफरत व्यक्त करते हुए इसे "नासमझी" बताया। ट्रंप ने कहा कि यह हमला क्षेत्रीय कूटनीति को प्रभावित कर सकता है। 29 सितंबर को वे संयुक्त राज्य अमेरिका के वाइट हाउस पहुंचे। ट्रंप ने यहां कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से नेतन्याहू की बात कराई। नेतन्याहू ने इस बीच थानी से कतर के दोहा शहर में इजरायल द्वारा किए गए हमले की माफी मांगी।

• ये भी पढ़ें – मिस्र में ऐतिहासिक गाजा शांति समझौता, इजराइल-हमास कैदियों की अदला बदली , ट्रम्प ने युद्ध खत्म करने का वादा किया

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सच सिर्फ कुछ लोगों तक नहीं बल्कि सब तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया