दिल्ली में बारिश की कुछ बूंदों पर कितना खर्च हुआ? आप हैरान हो जाएंगे

 Artificial Rain Cost in Delhi: दिल्ली में कृत्रिम बारिश के लिए तैयारी की गई, लेकिन आखिरकार कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा कोई बारिश नहीं हुई।

दिल्ली में कृत्रिम बारिश और सरकारी खर्च को दर्शाती तस्वीर

28 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आखिरकार क्लाउड सीडिंग तकनीक लागू की गई। बादलों पर केमिकल छिड़कने की खबर सुनते ही दिल्लीवासी खुश हो गए और लगता था कि वे अब बारिश से मजा लेंगे. कानपुर से उड़ान भरने वाले एक प्लेन ने दिल्ली के आसमान में कई फ्लेयर छोड़े। दिल्ली में उतनी बारिश नहीं हुई, लेकिन क्लाउड सीडिंग कम हुआ और नोएडा बॉर्डर के आसपास कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई। यही कारण है कि दिल्ली में इन कुछ बूंदों पर आखिर कितनी राशि खर्च की गई?

आर्टिफिशियल बारिश क्यू कराई

दिल्ली में दिवाली के मौके पर हर कोई पटाखे जलाने के लिए उत्साहित था। क्योंकि दिल्ली में बीजेपी सरकार ने पटाखे जलाने की अनुमति दिल्ली वालो को देदी थी। जिससे पूरी दिल्ली में प्रदूषण फैल गया। आपको बता दे इससे पहले केजरीवाल सरकार ने पटाखे जलाने पर बेन लगाया हुआ था। 

क्या होती है आर्टिफिशियल बारिश

पहले ये जाने आर्टिफिशियल बारिश कैसे बनाते हैं। इसके लिए सिल्वर आयोडाइड (AgI) सहित अन्य सामग्री को बादलों पर छिड़काया जाता है। इससे बादलों से छोटे कण बड़ी बूंदों या फिर बर्फ में बदल जाते हैं, जो तैरने की बजाय बारिश के रूप में गिरने लगते हैं। कृत्रिम बारिश या क्लाउड सीडिंग इसका नाम है।

बारिश कराने के लिए कितना आता है खर्च 

7 मई को दिल्ली सरकार ने क्लाउड सीडिंग को मंजूरी दी, जिसमें पांच ट्रायल के लिए 3.21 करोड़ रुपये दिए गए। यानी प्रत्येक अटेंप्ट के लिए लगभग 64 लाख रुपये का बजट था। कृत्रिम बारिश का प्रत्येक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है। यानी दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश करने में लगभग 70 लाख रुपये खर्च आया होगा। ये बादलों में क्लाउड सीडिंग की संख्या और फ्लेयर की संख्या पर निर्भर करता है।

क्यों नहीं हुई बारिश 

दिल्ली सरकार कहती है कि कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल सफल रहा है, लेकिन बारिश उस तरह से नहीं हुई, जैसी उम्मीद की गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग उस हद तक सफल नहीं रही क्योंकि आसमान में घने बादल नहीं थे। याद रखना चाहिए कि क्लाउड सीडिंग के लिए बादलों की आवश्यकता होती है; बिना बादलों के, बारिश या बादल नहीं बनाया जा सकता। बादल में मौजूद पानी ही नीचे गिरता है।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी है तो आप हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करो ताकि सब सच जान सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया