दिल्ली पुलिस को नेपाल की तरह Gen Z प्रोटेस्ट होने का डर, तैयारी करने का आदेश

 दिल्ली पुलिस को नेपाल की तरह Gen Z प्रोटेस्ट होने का डर, तैयारी करने का आदेश


Delhi Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि Gen-Z प्रदर्शन भारत में भी हो सकते हैं। क्योंकि Nepal के प्रदर्शन से युवा लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। पुलिस ऐसा नहीं होने देने के लिए पहले से ही कड़ी तैयारी करना चाहती है।



भारत की जांच एजेंसियां नेपाल में हाल ही में हुए Gen Z प्रोटेस्ट को देखते हुए सतर्क हैं। भविष्य में ऐसे आंदोलन से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तीन महत्वपूर्ण इकाइयों को एक "एक्शन प्लान" बनाने का आदेश दिया है ताकि ऐसे प्रदर्शनों से राजधानी दिल्ली में निपटा जा सके।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने नेपाल की स्थिति पर चर्चा करने के लिए इंटेलीजेंस ब्रांच, ऑपरेशंस यूनिट और दिल्ली आर्म्ड पुलिस के साथ एक बैठक की, इंडियन एक्सप्रेस ने बताया। बहुत सोच-विचार के बाद, उन्होंने तीनों इकाइयों के तीन स्पेशल पुलिस कमिश्नर्स को एक "आकस्मिक कार्य योजना" बनाने का आदेश दिया। आने वाले दिनों में यह प्लान दिखाने के लिए कहा गया । सीनियर अधिकारी ने कहा,

"यह घटनाक्रम इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है कि बड़े पैमाने पर "नेतृत्वहीन" Gen Z प्रोटेस्ट भारत में फैल सकता है, जैसा कि नेपाल और काठमांडू में देखा गया है। इससे युवा प्रेरित हो सकते हैं"


Delhi Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,

"नेपाल में हुए आंदोलन की प्रकृति को हम बारीकी से देख रहे हैं। जहां सोशल मीडिया ने भीड़ जुटाने में मदद की। पुलिस कमिश्नर ने एक्शन योजना बनाने को कहा है, जिसमें सिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है, जो खुफिया जानकारी जुटाने और गलत जानकारी को दूर कर सके,


इसके अलावा, चर्चा है कि तीन स्पेशल कमिश्नर्स की एक टीम खुद की एक सोशल मीडिया टीम बनाएगी, जिससे फर्जी नेरेटिव का मुकाबला किया जा सके। कुछ दिन पहले कहा गया था कि जिला पुलिस यूनिट, साइबर सेल और CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) तालमेल करना चाहिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों पर अधिक निगरानी की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया