सीएम योगी बोले — मुस्तफाबाद अब ‘कबीरधाम’ के नाम से जाना जाएगा

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने ‘स्मृति महोत्सव मेला 2025’ में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी में कार्यक्रम के दौरान मुस्तफाबाद गांव का नाम कबीरधाम करने की घोषणा करते हुए।

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जब गांव में कोई मुस्लिम आबादी नहीं है, तो उसका नाम मुस्तफाबाद क्यों रखा जाए। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही नाम बदलने का प्रस्ताव लेकर आएगी, ताकि गांव को उसकी सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नया नाम मिल सके।

योगी आदित्यनाथ ने कहा,

“मैंने पूछा, यहां कितने मुस्लिम रहते हैं? बताया गया — कोई नहीं। तब मैंने कहा, इसका नाम कबीरधाम रखो।

CM ने कहा कि संत कबीर की परंपरा और विरासत के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक स्मारकों को फिर से जीवित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 

उनका कहना था कि अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, कुशीनगर, नैमिषारण्य, बरसाना और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थानों का रूप पूरी तरह बदल गया है, और ऐसा ही विकास अब दूसरे स्थानों में भी होगा। 

योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पहली की सरकारें कब्रिस्तानों की दीवारों पर बजट खर्च करती थी, जबकि अब की सरकारें मंदिरों, तीर्थस्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों का निर्माण करने में वही धन खर्च करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीर्थस्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशालाओं का निर्माण और विश्रामस्थलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। सरकार चाहती है कि उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन जाए।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी है तो आप हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें।

🔁 सच्ची खबरों के लिए Follow करें हमारा FB पेज NewsXpress54 Official
📢 शेयर करें ताकि अपडेट हर तक पहुंचे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया