8वीं में एडमिशन के लिए छात्रा से मदरसे ने वर्जिनिटी टेस्ट कराने को कहा, पूरी कहानी को हिला देगा।
पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि मदरसा प्रबंधन ने छात्रा को वर्जिनिटी टेस्ट कराने की शर्त रखी है। उनका कहना था कि मेरी बेटी अपनी जान दे देगी अगर उसे न्याय नहीं मिलेगा।
![]() |
| "मदरसे में छात्रा से ज्यादती का मामला" |
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मुस्लिम छात्रा के पिता मोहम्मद यूसुफ ने ‘जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा’ पर कड़े आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को कक्षा आठ में प्रवेश करने के लिए मदरसा के प्रबंधन ने वर्जिनिटी टेस्ट कराने की शर्त रखी है
रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रा के पिता ने उनकी नाबालिग बेटी का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि मदरसा प्रबंधन ने 8वीं कक्षा में प्रवेश करने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट कराने की शर्त रखी है। पीड़ित छात्रा के परिवार ने इस शर्त का विरोध किया, तो मदरसा प्रबंधन ने बच्ची की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) निकालने की धमकी दी। यही नहीं, पिता का आरोप है कि TC के लिए उनसे 500 रुपये भी लिए गए, लेकिन TC नहीं दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें