महिला वर्ल्ड कप: भारत की ऐतिहासिक जीत! जानें दक्षिण अफ्रीका को कैसे हराया

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप के फाइनल में 52 रनों से हराया। टीम इंडिया के लिए दीप्ती शर्मा ने इस दौरान ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हाफ सेंचुरी लगाने के बाद पांच विकेट चटकाए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप 2025 जीता,

भारत ने साउथ अफ्रीका को ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में 52 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शानदार शतकीय पारी के साथ साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ट ने इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन अंततः भारत विजयी हुआ। Wolwaert ने 98 गेंदों पर 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर सिमट गई, जो 299 रन का लक्ष्य था। इस दौरान टीम इंडिया ने दो जीत हासिल की। दीप्ति शर्मा पहली और शेफाली वर्मा दूसरी। दीप्ति ने 58 रन बनाकर पांच विकेट चटकाए। और एक  रन आउट किया। शेफाली ने 87 रन बनाकर दो विकेट झटके।

लौरा वालवर्ट की शतकीय पारी 

इस फाइनल में लौरा वोलवार्ट ने यादगार शतक जड़ा। अपनी पारी में ग्यारह चौके और एक छक्का लगाया लेकिन जीत के लिए ये काफी नहीं था। यह उनका टूर्नामेंट में दूसरा शतक था और उनके Odi करियर में ग्यारहवां शतक था। शुरुआत में कप्तान वोलवार्ट एक छोर पर टिकी रहीं, जबकि टीम के बाकी बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। वोलवार्ट के शानदार शतक के बावजूद, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को बड़े लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।


 अमनजोत का शानदार केच

दीप्ति शर्मा की गेंद पर अमनजोत कौर ने वोलवार्ट को चलता किया। मनजोत ने बहुत जुगल करके यह कैच लपका। लौरा वोलवार्ट ने शतक जड़ा था। दीप्ति शर्मा की गेंद पर वोलवार्ट ने 41.1 ओवर में बड़ा शॉट खेला। अमनजोत ने गेंद को पकड़ लिया जब वह ऊंची हो गई।

लेकिन अमनजोत ने कैच लेते समय पहले गेंद को गिरा दी और फिर जुगल करते हुए तीसरी बार उसे पकड़ लिया, जिससे भारतीय प्रशंसकों की सांसें थम गईं। भारत को इस यादगार कैच से बड़ा विकेट मिल गया, जिससे साउथ अफ्रीका की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। Wolwaert के बाहर निकलते ही साउथ अफ्रीका का मुकाबला जीतने का सपना धरा रह गया।

दीप्ति शर्मा का यादगार प्रदर्शन 

फाइनल में दीप्ति शर्मा ने भी पूरा रंग दिखाया. उन्होंने ना केवल गेंदबाजी में कमाल किया, बल्कि बल्ले से भी अपनी भूमिका को बखूबी निभाया. दीप्ति ने इस मैच में 58 गेंद पर 58 रन बनाए. उन्होंने ऐसे समय पर बल्लेबाजी की जब टीम को टिककर खेलने की सख्त जरूरत थी. इससे भारत को 298 रन का एक मजबूत टोटल बनाने में काफी मदद मिली.

दीप्ति ने गेंदबाजी में भी 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाई। उसने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का खिताब भी जीता, 22 विकेट लेकर।

आप सभी को Newsxpress54 की और से भारत को वर्ल्डकप जीतने की खुशी में बहुत बहुत बधाई।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी है तो आप हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सब सच जान सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया