दिल्ली में बड़ा धमाका! लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट, आतंकी कनेक्शन का शक

Delhi के लाल किले पर कार विस्फोट: जांच एजेंसियों को शक है कि दिल्ली के लालकिले पर कार में हुआ धमाका आतंकी हमला था। यह भी संदेह है कि फरीदाबाद मॉड्यूल में हुई आतंकी घटना के दौरान कार में बैठा हुआ था। अब पुलिस DNA टेस्ट करके इसकी पुष्टि करेगी।

दिल्ली लाल किले के बाहर कार में विस्फोट के बाद आग की तस्वीर

• दिल्ली बॉम्ब ब्लास्ट का कनेक्शन हरियाणा से जुड़ा हुआ बताया 

दिल्ली की राजधानी में लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट में मिले सुरागों ने एक बड़ी आतंकी साजिश की ओर संकेत किया है। अब तक की जांच से पता चला है कि फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से इस धमाके के तार जुड़े हुए हैं, जो 9 नवंबर रविवार रात को सामने आया था. सूत्रों के अनुसार। जम्मू-कश्मीर पुलिस को हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक, असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिले।

• सूत्रों से पता चला है कि,

रिपोर्ट के अनुसार, 10 नवंबर की शाम को लाल किले के बाहर कार में हुआ धमाका एक आतंकी हमला था। सूत्रों ने बताया कि कार में धमाका किया गया था। एजेंसियां इसमें फिदायीन हमले का संदेह करती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलवामा के तारिक ने विस्फोट की कार खरीदी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। i20 में डॉक्टर उमर मोहम्मद भी सवार था, खुफिया एजेंसियों को शक है। याद दिला दे कि फरीदाबाद मॉड्यूल का आतंकी मोहम्मद उमर फरार है।

• कौन था धमाके वाली कार में 

धमाके वाली कार में मास्क लगाए एक व्यक्ति आगे बैठा था जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है। जांच एजेंसियों ने संदेह व्यक्त किया है कि वह डॉक्टर मोहम्मद उमर है। पुलिस अब मृत व्यक्ति की DNA जांच करेगी। इसके बाद पुष्टि की जाएगी कि डॉक्टर उमर मोहम्मद ही कार में सवार था। उससे पहले मीडिया ने कहा कि फरीदाबाद मॉड्यूल का आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार था।

• कार को लेकर क्या क्या मिला आइए जानते हैं 

दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों ने लाल किले के सामने हुंडई i20 कार से कई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए हैं। पता चला कि वह कार पहले मोहम्मद सलमान की थी। बाद में उसने यह कार नदीम को बेच दी। इसके बाद इसे फरीदाबाद में एक पुराने कार डीलर, रॉयल कार जोन को बेच दिया गया।इसे  तारिक और फिर उमर ने इसे खरीदी थी। तारिक वही व्यक्ति है जिसके पास से 2900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामान पकड़ा गया था। यही कारण है कि यह सब एक दूसरे से जुड़ा हुआ लगता है। डॉ. मुज़म्मिल की गिरफ्तारी के बाद उमर घबरा गया और लाल किले पर हमला किया, सूत्रों ने बताया।

• दिल्ली बॉम्ब ब्लास्ट के बाद की वीडियो 

•  दिल्ली पुलिस ने जांच के साथ FIR भी दर्ज की है

फिलहाल, पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले को हर तरह से जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) की धारा 16 और 18, जो आतंकवादी गतिविधियों और उनके लिए सजा से जुड़े हैं, के तहत पुलिस ने इसमें FIR दर्ज किया है। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी FIR में जोड़ी गई हैं। एफआईआर में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं भी हैं।

• ये भी पढ़ें – दिल्ली में तालिबान मंत्री ने महिला पत्रकारों को रोका

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सच सिर्फ कुछ लोगों तक नहीं सब तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया