अमेरिका में चोरी करते हुए गिरफ्तार की गई एक भारतीय महिला का रोते हुए वीडियो वायरल

 महिला पुलिस को वीडियो में बताती है कि वह गलती से सामान का भुगतान करना भूल गई थी। प्लीज़ sir mujhe माफ कर दो।

रोते हुए भारतीय महिला

पूरा मामला क्या हुआ था 

अमेरिका में एक शॉपिंग कॉम्पेक्स में एक भारतीय महिला को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया। वह रोते-गिड़गिड़ाते हुए और पुलिस से अनुरोध करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग गुस्से में थे। भारतीय महिला को वीडियो में अधिकारियों से बार-बार माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती है कि वह अनजाने में सामान खरीदने के बाद पैसे देना भूल गई थी।

उससे अधिकारियों ने बार-बार मुड़ने के निर्देश दिए लेकिन वह रोती रही। वह हाथ जोड़कर कहती रही, "नहीं सर, माफ कर दीजिए।" कृपया। ’ वीडियो मे महिला अधिकारियों से पूछती है कि उसे हथकड़ी लगने के बाद क्या होगा। ऐसे में एक अधिकारी बताता है कि उसे थाने ले जाया जाएगा, उसे कुछ घंटों में रिहा कर दिया जाएगा और उसे पेपरवर्क करना होगा। उसने रोते हुए पूछा कि क्या वह अपने पति को फोन कर सकती है। लेकिन अधिकारी यह मानने से इनकार करते हैं।

 

 फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि, घटना की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। हालाँकि, बहुत से लोगों ने दावा किया कि ये वीडियो कुछ दिन पहले फेसबुक पर डाला गया था। लेकिन इसे बाद में हटा दिया गया। इसके बावजूद, इसे बार-बार फिर से अपलोड करके वायरल किया जा रहा है। Newsxpress54 अभी इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सका है।

अमेरिका के इलिनोइस शहर में पहले भी ऐसा ही मामला हुआ था। 1 मई 2025 को घटना हुई थी। भारतीय महिला ने एक स्टोर से लगभग 1.1 लाख रुपये (1300 डॉलर) का सामान चोरी किया। घटना का वीडियो भी साझा किया गया था। इसमें एक स्टोर पर काम करने वालें ने बताया कि एक भारतीय महिला को स्टोर में घंटों बिताने और सामान से भरी कार लेकर भागने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। बाद में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी है तो आप हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सब सच जान सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया