जम्मू कश्मीर स्कूल में बच्चों का विवादित गीत वायरल, शिक्षक पर जांच शुरू

 वायरल वीडियो में छोटे स्कूली बच्चे गाते हैं, "खून से तिलक करो, गोलियों से आरती।" एक शिक्षक को कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करते देखा गया। जो बाद में वो बहुत वायरल हो गई

आरोपी शिक्षक चंदन कुमार (फोटो fb)

• पूरा मामला क्या है

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सरकारी स्कूल की सुबह की प्रेयर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे कथित तौर पर एक गीत गा रहे हैं, जिसे "खून से तिलक करो, गोलियों से आरती" कहा जाता है। सरकारी स्कूल की प्रार्थना का वीडियो वायरल होने पर जम्मू कश्मीर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक चंदर कुमार की सेलरी देने पर रोक लगा दी। और जांच तक कराने का आदेश दिया। इससे पता चलता है कि इस वायरल वीडियो से कितना बड़ा विवाद हो सकता है।

• जांच टीम गठित

शिक्षा विभाग ने इस घटना की जांच करने के लिए तीन लोगों का एक पैनल बनाया है। राजा शकील नामक स्थानीय सोशल एक्टिविस्ट ने चीफ एजुकेशन ऑफिसर डोडा को शिकायत दी, जिसके बाद यह आदेश दिया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि छोटे बच्चों को 'चरमपंथी और हिंसक' शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लिया।

• बच्चों को दी जा रही है। गलत शिक्षा 

Er. राजा शकील, फेवबुक पेज पर एक वायरल वीडियो अपलोड़ किया है, जिसमें गवर्नमेंट मिडिल स्कूल (GMS) सिचल के छात्र एक प्रार्थना गाते हैं जो नाबालिगों के लिए गलत है। साथ ही, इन एक्टिविस्ट से एक लिखित औपचारिक शिकायत मिली है, जिसमें छोटे बच्चों पर ऐसे कॉन्टेंट के मनोवैज्ञानिक प्रभाव की चिंता व्यक्त की गई है। "

• रिपोर्ट के अनुसार डोडा के CEO का बयान,

" हमने इस पर तुरंत एक्शन लिया। और जांच के लिए एक टीम तैयार की, हमने चंदन कुमार की सेलरी रोक दी है। और अच्छी तरह से जांच की जा रही है। जांच आने के बाद हो कार्यवाही करेंगे 

• आप सभी वीडियो को यहां देख सकते है। 👉🏻  वीडियो देखे।

वीडियो में छोटे स्कूली बच्चों को सुबह की प्रार्थना में गाते हुए दिखाया गया है, "खून से तिलक करो, गोलियों से आरती।" सुबह की बैठक दिखाते हुए शिक्षक कहता है,

• शिक्षक का पक्ष 

"गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सिचल में आज 6 नवंबर को नया क्लासिफिकेशन हुआ है. ये छात्र हैं जो परीक्षा के बाद नई क्लास में प्रवेश करेंगे। जैसा कि आप देख सकते हैं, बच्चे स्कूल आते हैं और सुबह की बैठक चल रही है..। जय हिंद जय भारत। "

• अंतिम अपडेट

तीन हायर सेकेंडरी स्कूलों की प्रिंसिपल कमेटी विभाग ने बनाई है। शिक्षा विभाग का यह कदम इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि डोडा एक सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है।

• ये भी पढ़ें – बच्चों ने खिड़की से वीडियो बनाकर स्कूल में महिला के साथ लेटे शिक्षक को सस्पेंड करवा दिया।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सच सिर्फ कुछ लोगों तक नहीं बल्कि सब तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया