मोहन भागवत से सवाल किया कि क्या मुस्लिम-ईसाई RSS में शामिल हो सकते हैं? मोहन भागवत का हैरान कर देने वाला जवाब
मोहन भागवत ने कहा कि कोई भी RSS में आ सकता है। लेकिन बाद में मोहन भागवत ने एक शर्त भी लगा दी।
![]() |
| RSS के प्रमुख अध्यक्ष मोहन भागवत (फोटो CCL) |
• RSS के अध्यक्ष मोहन भागवत से सवाल किया तो उनका जवाब,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि RSS में किसी भी धर्म के लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन कुछ शर्तों पर। भागवत ने कहा कि RSS में शामिल होने से पहले आपको हिंदू समाज का सदस्य मानना होगा। रिर्पोट से पता चला कि बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे मुस्लिम संघ में शामिल हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा,
"ईसाई या मुस्लिम कोई भी आ सकता है। लेकिन अपनी अलग पहचान बाहर छोड़कर यहां आये। आपके गुणों का स्वागत करेंगे, लेकिन हिंदू समाज के सदस्य और भारत माता के बेटे के रूप में शाखा में आएं। मुसलमान शाखा में आते हैं, ईसाई भी आते हैं, और सभी हिंदू धर्म के लोग शाखा में आते हैं। लेकिन हम लोगों की गिनती नहीं करते। संघ ऐसा ही करता है क्योंकि हम सभी भारत माता के पुत्र हैं। "
• इस दौरान, उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की कि संघ जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं रखता लेकिन धर्म के बारे में उन्होंने स्पष्टता व्यक्त की। मोहन भागवत आगे कहते है कि,
"संघ में कोई ब्राह्मण, कोई दूसरी जाति, कोई मुस्लिम या ईसाई नहीं है। सिर्फ हिंदू हैं। ”
यह बातें भागवत ने संघ के सवाल-जवाब सत्र में कहीं, जहां उन्होंने संघ के रजिस्ट्रेशन, राजनीतिक रुचि और अन्य धर्मों से संबंधों पर भी प्रश्न जवाब दिया
• उस समय संघ अध्यक्ष ने RSS को राजनीति से अलग बताया। उन्होंने बताया कि
"किसी भी राजनीतिक पार्टी का संघ समर्थन नहीं करता। हम केवल राष्ट्रहित की नीतियों का समर्थन करते हैं। राजनीति लोगों को बांटती है, और संघ का काम लोगों को जोड़ना है, इसलिए वह वोट या चुनाव की राजनीति में हिस्सा नहीं लेता। ”
• बीजेपी और RSS
भले ही भागवत संघ को राजनीति से दूर बता रहे हों, लेकिन बीजेपी और संघ के बीच का रिश्ता अनदेखा नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी का जन्म इसलिए हुआ था कि अटल-आडवाणी की जनसंघ, जो जनता पार्टी में शामिल था, उस समय उन्होंने RSS से अलग होने से इनकार कर दिया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें