ट्रंप–ममदानी की मुलाकात में धमाकेदार बयान: “न्यूयॉर्क मेयर की सोच अब बदलने वाली है

ट्रंप ने चुनाव के दौरान ममदानी को कट्टर वामपंथी बताया। वह उन्हें शहर के लिए जोखिम बताया करते थे। लेकिन ट्रंप ने 20 नवंबर की बैठक में पूरी तरह से अपना लहजा बिल्कुल बदल दिया वह उसके साथ नरमी से पेस आए।

व्हाइट हाउस मे डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी 

• डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी

21 नवंबर, शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर के नये मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से पहली बार मुलाकात की। दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं, इसलिए इस बैठक पर सबका ध्यान था। दूसरा, अपने चुनाव प्रचार के दौरान, ममदानी ने ट्रंप को कई बार निशाने पर लिया था। ट्रंप की कठोर आलोचना की और उनका ‘मजाक’ उड़ाया। ट्रंप को "पागल कम्युनिस्ट" भी कहा है। लेकिन बैठक के दौरान माहौल पूरी तरह से बदल गया था।

• ट्रंप ने क्या कहा 

ट्रंप ने वाइट हाउस में ममदानी के साथ हुई इस पहली बैठक को “बहुत अच्छा और बेहद प्रोडक्टिव” बताया। उन्होने ममदानी की बहुत तारीफ भी की। ट्रंप ने ममदानी के बगल में खड़े होकर कहा,

"हाल ही में हमारे बीच एक शानदार बैठक हुई है। वास्तव में, यह एक अच्छी और बहुत उत्पादक बैठक थी। ”

ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव के दौरान ममदानी का मजाक उड़ाया था। लेकिन शुक्रवार को, उन्होंने ममदानी की जीत की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह एक सफल मेयर बने। Trump ने कहा, 

"मैं उतना ही खुश होऊंगा जितना वह बेहतर काम करेंगे। हम दोनों में एक बात समान है: हम दोनों चाहते हैं कि हमारा प्यारा शहर मजबूत हो जाए। ”

ट्रंप ने यह भी कहा कि मेयर उम्मीद से ज्यादा फ्लेक्सिबल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, 

"मुझे लगता है कि वह अपने कुछ विचारों को बदल देगा। जब से मैं पब्लिक ऑफिस में आया हूँ, मेरे कुछ विचार बदल गए हैं। असल में, वह कुछ कंजर्वेटिव लोगों को खुशी देगा। ”

• ममदानी ने क्या कहा

दूसरी ओर, आवास, किराया और महंगाई जैसे मुद्दों पर राजनीति करने वाले ममदानी ने भी इस बैठक को सकारात्मक बताया। उनका कहना था,

"हमने किराए, खाने-पीने के खर्च, बिजली-पानी के बिल और उन मुद्दों पर बात की, जिनसे लोग शहर से बाहर भेजे जा रहे हैं. हमने उन अलग-अलग तरीकों के बारे में बात की जिनसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि वे ट्रंप सरकार के साथ मिलकर न्यूयॉर्क के 85 लाख लोगों के लिए चीजों के दाम कम करने का प्रयास करेंगे।

• ये भी पढ़े – ट्रंप बोले – ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क को फंड नहीं मिलेगा 👈🏻 (क्लिक करके पढ़े)

• ट्रंप और जोहरान ममदानी के बीच का टकराव 

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने ममदानी को लगातार “कट्टर वामपंथी” कहा था। वह उन्हें शहर के लिए एक "खतरा" बताया। शुक्रवार की बैठक की घोषणा करते समय भी, उन्होंने ममदानी को सोशल मीडिया पर “कम्युनिस्ट” कहा। लेकिन बैठक के दिन ट्रंप का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया। उनका रुख नरम था।

एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शायद उन्होंने उन्हें चुनाव में थोड़ा अधिक आड़े हाथों लिया था। लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है: न्यूयॉर्क को मजबूत बनाना। साथ ही, ममदानी ने कहा कि वह राष्ट्रपति से कई विषयों पर असहमत हैं, लेकिन न्यूयॉर्क के लोगों के हित में जो भी काम किया जाएगा, वह उसका सहयोग करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 official को फ़ॉलो और share करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया