रातभर घुमाया, फिर जंगल में उतार दिया मौत के घाट

बागपत न्यूज: बागपत के जंगल में 22 वर्षीय महिला का शव मिला। दिल्ली के दयालपुर निवासी तैयबा उर्फ आयात की पहचान हुई।
दिल्ली महिला हत्या केस की तस्वीर

• पूरा मामल क्या हुआ 

22 वर्षीय महिला का शव बागपत के जंगल में मिला। शव को दिल्ली के दयालपुर इलाके की 22 वर्षीय तैयबा उर्फ आयात के रूप में पहचाना गया। बताया गया कि वह गोली लगने से मरी है। तैयबा पिछले कुछ दिनों से गायब थी। जब दिल्ली पुलिस ने उसके पति फैसल चौधरी से कठोर पूछताछ की, तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह ही अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी फैसल चौधरी ने तैयबा से कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। तैयबा उस पर दबाव डाल रही थी कि उसे अपने घर ले जाए और अपने परिवार से मिलवाए, लेकिन फैसल पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। वह किसी भी तरह से राज को छिपाना चाहता था ताकि उसकी पहली पत्नी को पता न चले।

• घुमाने के बहाने लेकर गया जंगल

दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैसल तैयबा को हत्या से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के क्लब में लेकर गया था। दोनों ने फिल्म देखी, खाना खाया और देर रात तक घूमते रहे। इसके बाद  तैयबा को बहला-फुसलाकर फैसल ने बागपत के सुनसान जंगल में कार में ले जाकर कहा, 'थोड़ा और घूमते हैं.' सरूरपुर के पास के घने जंगल में कार रोककर उसने तैयबा को सिर में गोली मार दी, फिर शव को झाड़ियों में फेंककर भाग गया।

• ये भी पढ़े 👉🏻 पत्नी की हत्या के बाद पति का सनसनीखेज खुलासा: लिपस्टिक से लिखा 'I Love You', एक नाम और मोबाइल नंबर (क्लिक करके पढ़े)

• जंगल में छिपाया शव 

तैयबा के परिजनों ने दयालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जब वह गायब हो गई। तैयबा का आखिरी स्थान जांच के दौरान बागपत की और था, और उसकी कॉल डिटेल से फैसल पर शक बढ़ा। दिल्ली पुलिस की एक टीम फैसल के प्रति शक लेकर बागपत आई। वह पहले पूछताछ में टालता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती देखकर उसने पूरा अपराध कबूल कर लिया। फैसल खुद पुलिस टीम को उसी स्थान पर ले गया जहां वह शव छिपा था।

• बागपत पुलिस ने बताया 

बागपत पुलिस ने इस हत्याकांड की पुष्टि अपने आधिकारिक X हैंडल से की है। शव को उठाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस और बागपत पुलिस दोनों मामले को संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 official को फॉलो और share जरूर करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया