योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर एक्शन: 50 बीघा अवैध प्लॉटिंग समेत, 6 कॉमर्शियल बिल्डिंग सील
LDA Bulldozer: लखनऊ में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। एलडीए ने अवैध प्लॉटिंग पर व्यापक कार्रवाई की है।
![]() |
| योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त होते हुए (फोटो CCL) |
• लखनऊ में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन
योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की है। यही कारण है कि मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने राजधानी में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। एलडीए की टीम ने बारह अवैध प्लॉटिंग को काकोरी क्षेत्र में लगभग पांच सौ बीघा जमीन पर बुलडोजर से गिरा दिया है। वहीं ठाकुरगंज, दुबग्गा और माल इलाके में छह अवैध व्यावसायिक निर्माणों को बंद कर दिया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर जोन-3 और जोन-7 की प्रवर्तन टीम ने यह काम किया है।
• रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि,
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि काकोरी क्षेत्र में बारह स्थानों पर लगभग पांच सौ बीघा जमीन पर अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। बिना एलडीए की स्वीकृति के, प्लॉटिंग का काम चल रहा था। प्रवर्तन टीम ने इस पर कठोर कार्रवाई की है, जिसमें सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस और गेट सहित सभी निर्माण ध्वस्त हो गए हैं। कुछ लोगों ने ये गैरकानूनी काम कराए। जिनका नाम भी बताया
• फिरोज
• अब्बास
• अमरजीत
• इरशाद
• हाफिज
• ठाकुरगंज में भी अवैध निर्माण पर कार्यवाही
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ठाकुरगंज क्षेत्र में पांच अवैध व्यावसायिक इमारतों पर कार्रवाई की गई है। मो. दानियाल ने ऐरा मेडिकल कॉलेज के सामने 200 वर्ग मीटर, दानिश ने हरदोई रोड पर 200 वर्ग मीटर, भूपेन्द्र गुप्ता ने क्लेक्शन कॉलोनी में 300 वर्ग मीटर और सी.एल. गौतम ने बरौरा हुसैनबाड़ी में लगभग 100 वर्ग मीटर का व्यावसायिक निर्माण कराया था। एलडीए की टीम ने सभी को मौके पर बंद कर दिया है।
• ये भी पढ़ें – संभल में अवैध मस्जिद टूटना शुरू, कमेटी ने खुद ही तोड़ना शुरू किया
• दुबग्गा में भी एक्शन
इसके अलावा दुबग्गा क्षेत्र के बेगरिया रोड पर संदीप कुमार द्वारा 300 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स और माल क्षेत्र के काकराबाद में अवधेश यादव द्वारा बनाए जा रहे अवैध दुकानों को भी सील किया गया है। एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकास बिना स्वीकृति के नहीं होगा। बुलडोजर कार्रवाई अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें