ऑस्ट्रेलिया में रियल हीरो अहमद अल अहमद ने आतंकी से बंदूक छीनकर उसी पर तान दी | वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिआ में गोलीबारी: बोंडी बीच पर हुए इस आतंकी हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 29 घायल हुए। इसी आतंकी हमले के बीच एक शख्स की सबसे ज्यादा तारीफ हाबड़ी है। इस पोस्ट को हम आपको उसी शख्स के बारे मे बताएंगे।
![]() |
ऑस्ट्रेलिया में आतंकी से बंदूक छीनते रियल हीरो अहमद अल अहमद का वायरल वीडियो |
ऑस्ट्रेलिया में छोटे बच्चों पर गोलीबारी हुई। दो शूटर अलग अलग जगह से गोलीबारी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति धीरे-धीरे आता है और अपनी जान की परवाह किए बिना एक हमलवार से बंदूक छीन लेता है। बाद में, ये व्यक्ति उल्टा हमलावर पर ही हमला करता है। इस आदमी की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। इस जाबांज का नाम अहमद अल अहमद है।
काले कपड़ों में एक शूटर गोलाबारी करता हुआ दिखाई दे रहा है एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति चुपचाप पीछे से आकर शूटर पर झपटता है। दोनों लड़ते हैं, लेकिन शख्स हमलावर की बंदूक छीनकर उसी पर तान देता है।
Ahmed Al Ahmed, the heroic civilian that tackled and disarmed one of the gunmen in Australia’s Bondi Beach shooting.
— Muslim (@Muslim) December 14, 2025
Ahmed, a 43-year-old Sydney local, owns and operates a fruit shop.
He was shot twice during the heroic act and is in the hospital receiving treatment. pic.twitter.com/xnPmJ7s418
तभी दूसरा शूटर हथियार चलाता है। लेकिन अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले इस आदमी की हर जगह तारीफ हो रही है। 7 न्यूज़, एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पोर्टल, ने बताया कि शूटर से बंदूक छीनने वाले व्यक्ति का नाम अहमद अल अहमद है। 43 वर्षीय अहमद सिडनी के शहर में एक फल की दुकान चलाता हैं। उनके दो पुत्र हैं।
अहमद का कजिन कहने वाले मुस्तफा ने कहा,
वे हॉस्पिटल में हैं और हमें अंदर क्या हो रहा है पता नहीं है..। हमें उम्मीद है कि सब अच्छा होगा। वे 100% हीरो हैं।
अहमद को दो गोली लगने का दावा है। उनकी सर्जरी 14 दिसंबर की रात होनी थी। बोंडी बीच पर हुए इस आतंकी हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 29 घायल हुए। एक शूटर की भी मौत की खबर है। पुलिस ने 24 वर्षीय नवीद अकरम को शूटर बताया है। उसके घर को सिडनी के बॉनीरिग में जांच की जा रही है। फिर भी, मारा गया शूटर का नाम साफ नहीं है।
ये भी पढ़े – बहराइच हिंसा: सरफराज समेत सभी दोषियों को सजा देते वक्त अदालत ने पढ़ा मनुस्मृति का श्लोक क्लिक करके पढ़े
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने कहा कि दो बंदूकधारियों ने ‘चानुकाह’ इवेंट पर हमला करना शुरू किया। यह कार्यक्रम हनुकाह त्योहार की शुरुआत पर किया जाता है। बोंडी बीच पार्क पर सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ जमा थे, इसी बीच बच्चों के प्लेग्राउंड के पास से गोलीबारी शुरू हुई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें