पश्चिम बंगाल में रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव, ऐतिहासिक पल देखने उमड़े हजारों लोग वीडियो वायरल
बाबरी मस्जिद का शिलान्यास TMC के निलंबित विधायक Humayun Kabir ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में किया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों लोग आए। आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
![]() |
| (बाबरी मस्जिद) |
6 दिसंबर, आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने कुछ दिनों पहले इसकी घोषणा की थी। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।
बाबरी मस्जिद का शिलान्यास हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में किया। गुरुवार, 4 दिसंबर को, तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया। TMC ने कहा कि कबीर बीजेपी की मदद से मुद्दा सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कबीर, इन सबके बावजूद, राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव में नहीं आया।
5 दिसंबर को उन्होंने कहा था,
शनिवार, 6 दिसंबर को मोरादिघी के पास 25 बीघा क्षेत्र में लगभग 3 लाख लोग जुटेंगे। दो काजी सऊदी अरब से कोलकाता एयरपोर्ट पर एक खास काफिले में पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि समारोह कुरान पढ़कर शुरू होगा, फिर आधारशिला रखी जाएगी। कबीर ने बताया कि पुलिस ने कहा था कि मैदान शाम चार बजे तक खाली होगा।
ये भी पढ़े – न बाबर, न कोहली, न रोहित—पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये भारतीय बल्लेबाज़ (क्लिक करके पढ़े)
मस्जिद के शिलान्यास को रोकने के लिए कुछ लोग अदालत गए, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसलिए बेलडांगा और आसपास का क्षेत्र उच्च अलर्ट पर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बेलडांगा और रानीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लगभग 3,000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
बिरयानी के पैकेट
पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी #HumayunKabir | Humayun Kabir | Babri Masjid | #BabriMasjid pic.twitter.com/WThq46Opjq
— News24 (@news24tvchannel) December 6, 2025

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें