दिल्ली एयरपोर्ट पर हैरान करने वाली घटना! 7 साल की बेटी के सामने पायलट ने यात्री को पीटा, खून से सनी तस्वीरें वायरल
Air India Express ने IGI हवाई अड्डे पर यात्री से मारपीट की घटना के बाद अपने पायलट के व्यवहार पर खेद जताया है। यात्रियों के अनुसार कैप्टन की इस हरकत ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी। बेटी अभी भी बेहोश है।
![]() |
| दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट का मामला |
पूरा मामला क्या है?
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने एक यात्री जिसका नाम है अंकित दीवान से बदसलूकी की है। अंकित का दावा है कि उन्हें कैप्टन वीरेंद्र ने मार दी, है जिससे वे घायल हो गए। इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यात्रियों के अनुसार कैप्टन की इस कार्रवाई ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी। उनकी 7 साल की बेटी अब भी इस घटना से सदमे में है।
घटना के बाद यात्री अंकित दीवान ने एयर इंडिया से मदद के लिए एक पोस्ट किया है। लेखक ने X पर लिखा,
मैं और मेरे परिवार को उस लाइन में जाने को कहा गया, जिसे कर्मचारी उपयोग करते हैं। क्योंकि चार महीने का एक बच्चा स्ट्रोलर में था। मेरे आगे एक कर्मचारी ने लाइन तोड़ दी। वह कर्मचारी, वीर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र, नाराज हो गया जब मैंने रोका। तो उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप पढ़े हुए नहीं हैं? आप इस साइन को नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री सिर्फ स्टाफ के लिए है?
आगे, यात्री अंकित लिखते हैं
इसके बाद पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया। पायलट के कपड़े में मौजूद खून मेरा है। मेरी सात साल की बेटी मुझे देखकर सदमे में है।
एयर इंडिया ने पायलट को सभी सेवाओं से निलंबित कर दिया
हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हमारे एक कर्मचारी के साथ हुई घटना की सूचना मिली है। यह कर्मचारी दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट पर यात्री था और उसका एक अन्य यात्री से विवाद हुआ। ऐसे व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है, और मामला जांच किया जा रहा है। जांच के परिणामों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Air India Express ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों से हमेशा बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार की उम्मीद करती है। कम्पनी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कर्मचारी हर समय जिम्मेदारी से पेश आएं।
ये भी पढ़े – किस शख्स की मौत से बांग्लादेश में भड़की हिंसा? जानिए कौन था शरीफ उस्मान हादी (क्लिक करके पढ़े)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें