गोवा नाइटक्लब अग्निकांड का मास्टरमाइंड देश से फरार! इंडिगो फ्लाइट से हुआ बड़ा खुलासा

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड, आरोपी फरार, हादसे के बीच यह दिलचस्प है कि इंडिगो की फ्लाइट पर दो दिन पहले अफरा तफरी मची हुई थी, उसी फ्लाइट से थाइलैंड के फुकेट जा पहुंचे  सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड आरोपी की तस्वीर

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड क्या है?

गोवा नाइटक्लब आग हादसे का दोषी सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा देश से भाग गए। घटना के 5 घंटे के भीतर। यह दिलचस्प है कि इंडिगो की फ्लाइट पर दो दिन पहले अफरा तफरी मची हुई थी, और उसी फ्लाइट से थाइलैंड के फुकेट सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा भाग गए। 7 दिसंबर की सुबह साढ़े 5 बजे दोनों ने दिल्ली से इंडिगो की 6E-1073 फ्लाइट पकड़ी। उससे पहले देर रात 12 बजे के आसपास गोवा नाइटक्लब में आग लगी। इस हादसे में 25 लोग मारे गए।

रिपोर्ट के अनुसार, मामले की शिकायत मिलते ही गोवा पुलिस ने एक टीम दिल्ली भेजी थी, ताकि आरोपियों के स्थानों पर छापा मारा जा सके। लेकिन दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले जब पुलिस पहुंची। बाद में उनके घर पर नोटिस चिपकाया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा था। 7 दिसंबर की शाम तक, गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने सौरभ और गौरव के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया।

आरोपी कैसे हुए फरार – इंडिगो फ्लाइट से बड़ा खुलासा

दिल्ली ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने बाद में पता लगाया कि दोनों आरोपी उसी सुबह फुकेट के लिए देश छोड़ चुके थे। पुलिस कहती है कि इतनी जल्दी विदेश भाग जाना स्पष्ट रूप से जांच से बचना चाहता था। गोवा पुलिस ने CBI इंटरपोल डिवीजन से संपर्क किया है ताकि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़े – BIGG BOSS 19: गौरव खन्ना बने विनर, फरहाना रनर-अप — तान्या मित्तल की हुई छुट्टी (क्लिक करके पढ़े)

ये भी पढ़े – गोवा नाइट क्लब में नरक जैसा धमाका: बेसमेंट में फंसे 25 लोग जिंदा जले, वीडियो वायरल (क्लिक करके पढ़े)

रिपोर्ट के अनुसार, गोवा पुलिस दिल्ली में है और अजय गुप्ता नामक व्यक्ति की खोज कर रही है। गोवा के क्लब मे आग लगी थी उसी मे सौरभ और गौरव के साथ अजय गुप्ता भी पार्टनर है, सूत्रों ने बताया।

अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी

गोवा पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार, 8 दिसंबर को पांचवीं बार दिल्ली में गिरफ्तारी हुई। क्लब को दिल्ली से देखने वाले मैनेजर भरत कोहली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी आगे की पूछताछ के लिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया जा रहा है। क्लब के मुख्य जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

हादसे में मरने वाले हर व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम किया गया है। उनके शव उनके परिजनों को दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 को फॉलो साथ हिंबापने दोस्तों को share करे।


और खबरें पढ़ें
NewsXpress54 Team
तेज़ और भरोसेमंद खबरें, सबसे पहले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया