IND vs SA कोहली–गायकवाड़ के शतक भी नहीं बचा पाए भारत को, गंभीर की ये बड़ी गलती पड़ी भारी!
IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीत ना सकी। भारतीय टीम एक बार फिर लगातार 20वां वनडे मैच में टॉस हार गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने 359 रन का लक्ष्य खड़ा किया,
![]() |
| IND vs SA मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान में आपस में बातचीत करते हुए। |
लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शीर्ष आर्डर के बल्लेबाज ने शतक लगाया। साउथ अफ्रीका ने मुकाबला चार गेंद रहते ही चार विकेट से आराम से जीत लिया। IND-SA सीरीज अब 1-1 से बराबरी है।
रायपुर मे कोहली ऋतुराज का धमाकेदार शतक
IND vs SA मैच में रोहित शर्मा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जबकि यशस्वी जायसवाल लगातार दूसरी बार ओपनिंग में फ्लॉप रहे। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी की। भारतीय टीम के लिए एक बार फिर विराट कोहली चट्टान की तरह खडे हुए, जबकि नंबर चार पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कोहली का बराबर साथ दिया।
उनकी बल्लेबाजी अद्भुत थी। गायकवाड़ ने 77 गेंद में शतक लगाया। उनकी पारी 105 रन की थी। वही विराट कोहली ने अपने 53 वें वनडे शतक ठोका। इनकी मदद से टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंची, लेकिन केएल राहुल और जडेजा की मौजूदगी में टीम ने आखिरी 10 ओवर में तेजी से रन नहीं बनाए। हालाँकि, केएल की अंतिम ओवर में शानदार 18 रन की पारी से भारत ने 359 रन का लक्ष्य बनाया।
भारत के हारने की वजह
India vs South Africa दूसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज एडन मारक्रम ने शानदार शतक जड़ा। अफ्रीका टीम ने बेहतरीन साझेदारी बनाकर खेली। अफ़्रीकी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने जीत हासिल की। टेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। मैथ्यू ब्रेतिक्जे ने भी 68 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंद में 54 रन बनाए।
ये भी पढ़े – ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, एशेज 2025 पिंक बॉल टेस्ट में नहीं दिखेंगे कप्तान कमिंस
भारत की हार में सबसे बड़ी कमी फील्डिंग थी। जहाँ विकेट लेने के बहुत से अवसर खो दिए। यशस्वी ने कैच छोड़ा जब एडन 53 रन पर खेल रहे थे, इसके बाद अफ़्रीकी टीम मजबूत हुई। विस्तृत थ्रो फेंकी। वही विकेट के लिए गेंदबाजी करने में भी अच्छा नहीं दिखाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें