लखनऊ सड़क विवाद का वायरल वीडियो जिसमें महिला से बदसलूकी और ‘आतंकवादी’ कहा गया

Lucknow News: एक महिला पर कुछ युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने का आरोप लगाया। उसे अपमानित किया और उसे 'आतंकवादी' कहा। महिला लगातार गाली देने के आरोप से इनकार करती रही, लेकिन लड़के उसे सुनने को तैयार ही नहीं थे।

लखनऊ में महिला से बदसलूकी और मोदी को गली देने के आरोप लगाते हुए (फोटो X)

Breaking News | लखनऊ सड़क विवाद का वीडियो वायरल

पूरा मामला क्या है विस्तार में समझिए?

पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला पर आरोप लगाते हैं कि उसने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी' है। महिला इसे अस्वीकार करती है। वह बार-बार दावा करती है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं दी। लेकिन कुछ युवा इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच, जमावड़े का एक युवक महिला को अपशब्द कहता है। इतना ही नहीं, वह मुस्लिम समुदाय से संबंधित इस महिला को एक "आतंकवादी" बताता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस वायरल वीडियो की जगह और सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिला का पीछा करते हुए युवक कहते है?

वीडियो में एक महिला युवक के साथ स्कूटी पर सड़क पर जाती दिखती है। दो लोग शायद एक दूसरी स्कूटी पर बैठे हैं। एक वीडियो बना रहा है। ओर दूसरा स्कूटी या बाइक चला रहा है। दोनों ने महिला की स्कूटी का पीछा किया। पीछा कर रहे युवा कहते है। कि अगर गली दोगी तो अच्छा नहीं होगा इसके बाद दोनों महिला की स्कूटी का पीछा करते हुए स्कूटी को बीच सड़क पर रुकवा लेते हैं। और महिला से कहते है, "मोदी जी को तुम गाली बकोगी?“महिला कहती है। हमने तो गाली नहीं दी।’

ये भी पढ़े – उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत से झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

धीरे-धीरे वहां लोग जमा होते हैं। महिला सबको बताने की कोशिश करती है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं दी थी। जुटी भीड़ में से जवाब आता है, "अपनी औकात में रहो, समझी।"महिला सबको बार बार बताती है कि उसने गाली नहीं दी। वह मजाक कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसे गुस्से में 'आतंकवादी' कहता है।

इस आरोप से महिला चौंक जाती है। ‘हम आतंकवादी हैं?’ वह हैरान होकर पूछती है।उसने कहा,

नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम महिलाओं की सेवा कर रहे हैं। हम उनका अपमान करेंगे। हमने इसे मजाक में कहा कि मोदीजी हर किसी को प्रेमिका दे दो। यही हमने कहा। इन्हें ये गाली लग गई। हम सिर्फ मजाक कर रहे थे।

यह सुनकर एक युवा क्रोधित होकर कहता है, "झूठ मत बोल... आतंकवादी।"' 

महिला की हर सफाई को नजरअंदाज करते हुए वह धमकी देकर कहता है, "मजाक मत करना।" ये भारत है।उसका व्यवहार इस दौरान ऐस होता है, जैसे वह उस महिला पर हाथ उठाने की कोशिश कर रहा हो।

रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला कि ये वीडियो ठाकुरगंज इलाके का है। अखबार ने इलाके के पुलिस अधिकारी ओमवीर सिंह से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना उस दिन हुई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था। प्रेरणा स्थल तक पहुंचने का ही ये रास्ता बताया जा रहा है।

👉 Follow Newsxpress54

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया