हिजाब विवाद में सनसनी: पाकिस्तानी डॉन की धमकी, नीतीश कुमार को ‘अंजाम भुगतने’ की चेतावनी
Pakistan के कुख्यात डॉन Shahzad Bhatti अब बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar से जुड़े हिजाब विवाद में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भट्टी ने चेतावनी दी है। नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जमा खान ने भट्टी की धमकी पर प्रतिक्रिया दी है। पूरी बात क्या है? जान लेते है।
![]() |
| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पाकिस्तानी डॉन की धमकी |
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'हिजाब विवाद' अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। यह अरब देशों से लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक फैल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की धमकी भी पाकिस्तान के बदनाम डॉन शहजाद भट्टी ने दी है।
पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा,
सभी ने बिहार में देखा? बड़े पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला से ऐसा व्यवहार कर रहा है। मुख्यमंत्री को अभी भी समय है कि वह उस महिला और बच्ची से माफी मांग ले या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। फिर चेतावनी नहीं दी गई, ऐसा न कहना।
हिजाब विवाद को लेकर पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को दी धमकी
— News24 (@news24tvchannel) December 17, 2025
◆ एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला का बुर्का खींच दिया था #NitishKumar | CM Nitish Kumar | Pakistani Don Shahzad Bhatti pic.twitter.com/c7NQaFwr6J
शहजाद भट्टी कौन है?
नीतीश की पार्टी के नेता ने दिया जवाब
यह भारत है, पाकिस्तान नहीं। यहां कानून है। और कोई भी गीदड़ धमकी नहीं चलती। इस तरह की धमकियों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरने वाले नहीं हैं। उसने राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी दृढ़ता से काम किया है।
15 दिसंबर को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में आयोजित एक कार्यक्रम से यह मामला जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां एक हजार से अधिक नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। उस समय एक महिला चिकित्सक मंच पर नियुक्ति पत्र लेने आई। चेहरे पर हिजाब था।
ये भी पढ़े – ₹1 लाख के कर्ज ने तबाह कर दी ज़िंदगी: जमीन-ट्रैक्टर बिके, किडनी भी बेचनी पड़ी फिर भी कर्ज बाकी 👈 (क्लिक करके पढ़े)
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देते समय हिजाब की ओर इशारा करते हुए कहा, यह क्या है? उसने फिर महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। नीतीश कुमार की इस बदसलूकी पर जनता सवाल उठाने लग गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें