फटे होंठ ठीक करें और होंठों को गुलाबी व मुलायम बनाएं आसान घरेलू उपाय

Lips Tips क्या आपके होंठ भी पपड़ी जैसे सूख रहे हैं? यदि आप को भी ऐसा महसूस हो रहा हैं, तो इन तीन नुस्खे में से किसी एक को अवश्य लागू करें। आपको खुद असर देखने को मिलेगा। आज हम इस ब्लॉग में होठों को सॉफ्ट करने का तरीका जानेंगे।

फटे और सूखे होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाने के घरेलू उपाय

Fate Hontho Ko Sahi Kaise Kare: फटे हुए होंठ हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन जाते हैं जब सर्दी आती है। कोई इन्हें बार-बार लिक करके सुखा लेता है, तो कोई दांतों से छीलकर होंठों से खून निकालता है। कम मात्रा में पानी पीने से ऐसा अक्सर होता है। इसके अलावा, वातावरण बदलना, स्मोक करना, मुंह से ज्यादा सांस लेना, शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होना या दवाओं के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

किन्तु अगर आप पानी भी पी रहे हैं। कोई समस्या या दवाई भी नहीं ले रहे है। और फिर भी आपके होंठ खराब हो रहे हैं, तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। यही कारण है कि आज हम इस लेख में आपको तीन प्रभावी नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके फटे होंठों को ठीक करने और उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों की तरह नरम बनाने में मदद करेंगे। आइए जानें इन तीन प्रभावी नुस्खों के बारे में।

नारियल का तेल और एलोवेरा जेल 

ज्यादातर मार्केट में उपलब्ध लिप बाम होंठों को हील नहीं करते, बल्कि उनके ऊपर एक छोटा सा हमा लगाते हैं। इससे होंठ नहीं खिलते। बल्कि सिर्फ हवा से बचाते हैं। अब आप एक छोटी डिब्बी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अच्छे से हिला लें। बाम बनाने के बाद रोजाना इसे अपने होंठों पर लगाएं। फिर देखें कि आपके लिप्स ठीक और छूने में सॉफ्ट कैसे होते हैं।

शहद का प्रयोग करो 

शहद एक बेहतरीन घरेलू लिप बाम है। शहद में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लामेटरी और घाव भरने वाले गुण होते हैं। शहद आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। शहद  होंठों को ठीक करने के लिए लंबे समय से प्रयोग किया जाता है।

शहद और चीनी से स्क्रब करे 

तुम्हारे होंठों पर कभी-कभी पपड़ी जम जाती है या काले रंग के हो जाते हैं। यह डेड स्किन से होता है। इसलिए, चीनी के बुरादे को शहद में मिलाकर होठों पर हल्के हाथ से स्क्रब करना डेड स्किन को साफ करता है।

• सुझाव 

1. खूब पानी पिए और होठो को चबाये नहीं 

2.क्लिनिक्ली लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे अगर आप       कर सके तो 

3.अपने होठो को बार बार लिप ना करे साथ ही हवा से बचे 

DESCLAIMER: प्रिय पाठकों, इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी और सलाह दी गई है। यह किसी भी चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें। Newsxpress54.blogspot.com इस सामग्री पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।

ये भी पढ़े – गुर्दे की पथरी: कारण, लक्षण, घरेलू इलाज और बिना सर्जरी पथरी निकालने के आसान तरीके

हैल्थ से जुडी जानकारी क लिए हमारे पेज Newsxpress54 को फॉलो साथ ही अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे 

और खबरें पढ़ें
NewsXpress54 Team
तेज़ और भरोसेमंद खबरें, सबसे पहले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया