वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए धीरेन्द्र शास्त्री के पैर, पूरे देश में विवाद वीडियो वायरल
गुरुवार, 25 दिसंबर को शास्त्री का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जब वह दुर्ग जिले के भिलाई कस्बे में एक प्रवचन दौरान पहुंचे थे।
![]() |
| वर्दी में पुलिस अधिकारी धीरेन्द्र शास्त्री के पैर छूते हुए, वीडियो वायरल होने के बाद विवाद |
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के एक वायरल वीडियो ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में बहस पैदा की है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को एक कथित सरकारी जहाज से उतरते हुए दिखाया गया है। एक पुलिस अधिकारी को टोपी और जूता उतारकर उनके पैर छूते देखा जा सकता है, जबकि एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में कई लोग खड़े हैं। इससे लोगों में आक्रमक पैदा हो गया है।
पुलिस अधिकारी ने पैर छुए
धीरेंद्र शास्त्री का यह वायरल वीडियो गुरुवार, 25 दिसंबर का है, जब वह दुर्ग जिले के भिलाई कस्बे में एक प्रवचन देने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला कि छत्तीसगढ़ के मंत्री और भाजपा नेता गुरु खुशवंत साहब ने शास्त्री के स्वागत कंडोरण एयरपोर्ट पर स्वागत किया। धीरेंद्र शास्त्री को यहां एक पुलिस अधिकारी ने सेल्यूट किया। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी ने शास्त्री के पैर भी छुए।
कांग्रेस का विरोध
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई। कांग्रेस ने इसे मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की और कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को राज्य की सरकारी गाड़ी से लाया गया था। ये नियमों का उल्लंघन है।
कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट भी की जिसमें उन्होंने लिखा,
आम जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है, लेकिन सरकार की प्राथमिकताएं अलग दिशा में दिखाई दे रही हैं।
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) December 27, 2025
राज्य का शासकीय चार्टर विमान कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को लाने के लिए इस्तेमाल किया गया, जबकि नियमानुसार वे इस सुविधा के पात्र नहीं हैं। pic.twitter.com/n7O2rxZamL
कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला का बयान
शुक्रवार, 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के लिए सरकारी विमान भेजना 'जनता की दौलत की बर्बादी' और 'राज्य के खजाने का दुरुपयोग' था।
उन्होंने आगे कहा,
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धीरेद्र शास्त्री न तो धार्मिक प्रमुख थे और न ही किसी मान्यता प्राप्त मंदिर या आश्रम के 'पीठाधीश्वर' थे। साथ ही, उनका व्यवहार और विचार देश की गंगा-जमुना संस्कृति के खिलाफ है।
धरती फटे कि मैं समाऊँ 🤯
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) December 26, 2025
धीरेंद्र शास्त्री के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का चार्टर्ड प्लेन… और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूने से पहले जूते उतार दिए थे!
pic.twitter.com/5IVcH6hTwB
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता संतोष पांडे ने शास्त्री के पैर छूने से बचाव किया। वे इसे 'निजी आस्था' कहा। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस को सनातन धर्म का विरोधी बताया।
ये भी पढ़े – योगी सरकार का बड़ा फैसला अखलाक हत्याकांड के आरोपियों के केस वापस होंगे,
संतोष पांडे ने इससे आगे पुलिस अधिकारी का बचाव करते हुए मुस्लिम रेलवे कर्मचारियों और हवाई अड्डे कर्मचारियों की नमाज पढ़ने का उदाहरण भी दिया।
इस तरह से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 को फॉलो साथ ही अपने दोस्तों को share करे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें