निपाह वायरस को लेकर ऑस्ट्रेलिया अलर्ट, एशिया में बढ़ते मामलों पर सरकार की कड़ी नजर

एशिया: के कुछ देशों में निपाह वायरस के मामलों के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने साफ किया है कि फिलहाल

एशिया में निपाह वायरस को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार की सतर्क (फोटो freepik)

देश में निपाह वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

कैनबरा | Newsxpress54

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक भारत में दिसंबर से शुरू हुए संक्रमण को लेकर वहां की एजेंसियों ने स्थिति संभाल ली है, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि निपाह वायरस एक खतरनाक बीमारी है और सरकार हर संभावित खतरे पर कड़ी नजर रख रही है।

इंडोनेशिया हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इस बीच दक्षिण-पूर्व एशिया में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इंडोनेशिया के बाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच प्रक्रिया को और सख्त किया गया है। बाली ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, इसलिए यहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

आस्ट्रेलिया में पहले से है नियम लागू

ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि विदेश से आने वाले बीमार यात्रियों के लिए पहले से निर्धारित स्वास्थ्य नियम लागू हैं और फिलहाल उनमें किसी बदलाव की जरूरत नहीं समझी गई है।

ये भी पढ़े – Green Tea पीने से पहले ये ज़रूर जान लें | फायदे कमाल के, नुकसान भी हैं।

निपाह वायरस कितना खतरनाक?

निपाह वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है और कई मामलों में इंसान से इंसान में भी संक्रमण देखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे गंभीर और उच्च जोखिम वाला वायरस मानता है।

इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1990 के दशक के अंत में हुई थी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में समय-समय पर इसके मामले सामने आते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा होती है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Newsxpress54 इस मुद्दे से जुड़ी हर बड़ी और विश्वसनीय जानकारी आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया