UGC नियमों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप: प्रपोजल ठुकराने पर केस और पैसों की मांग का आरोप
UGC के नए ‘इक्विटी रेगुलेशन्स 2026’ को लेकर देशभर में बहस चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के एक दलित छात्र ने एक छात्रा को प्रपोज किया।
![]() |
| UGC इक्विटी रेगुलेशन्स 2026 को लेकर SRCC पर वायरल दावे झूठे निकले (फोटो Ai) |
वीडियो में कहा गया कि छात्रा के इनकार करने पर छात्र ने उसके खिलाफ UGC के नए नियमों के तहत शिकायत दर्ज करा दी और बाद में शिकायत वापस लेने के लिए पैसों की मांग की गई।
UGC नियमो का गलत इतिमामल
इस वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए गए, जिनमें कहा गया कि नए UGC नियमों का दुरुपयोग किया जा रहा है। साथ ही SC/ST छात्रों को निशाना बनाते हुए यह आरोप लगाया गया कि वे इन नियमों के जरिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को फंसाएंगे। SRCC का नाम लेकर भी इस पूरे मामले को जोड़ा गया।
A third year general category girl studying at Shri Ram College of Commerce was proposed by a Dalit guy. She rejected him, after which he filed a UGC complaint against her, and she allegedly had to pay ₹50,000 to get the case withdrawn. pic.twitter.com/PzxyYTLKKD
— On Record (@OnRecordIndia) January 26, 2026
कॉलेज ने किया दावों का खंडन
इन आरोपों पर अब SRCC प्रशासन ने साफ प्रतिक्रिया दी है। कॉलेज की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, न तो ऐसी कोई घटना हुई है और न ही इस तरह की किसी शिकायत की जानकारी कॉलेज को है।
SRCC ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कॉलेज ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों की जिम्मेदारी कॉलेज की नहीं है। यह बयान कॉलेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया व जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया है।
UGC इक्विटी रेगुलेशन्स 2026 को लेकर विवाद
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन्स 2026 को लेकर कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चर्चा और विरोध हो रहा है। इन नियमों का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान, नस्ल या विकलांगता के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना है।
ये भी पढ़े – क्या सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा UGC का नया नियम?
हालांकि, कुछ छात्रों और संगठनों ने इन नियमों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नियमों में झूठी शिकायतों से बचाव को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं। इसी वजह से कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए।
सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
बढ़ते विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने UGC के इन नए नियमों पर रोक लगाने का आदेश दिया, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया। इसी माहौल में SRCC से जुड़ा यह वीडियो वायरल हुआ, जिसे कॉलेज ने अब पूरी तरह खारिज कर दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें