‘अब बहुत हो गया’ — बाबर आज़म को बाहर करने की मांग, मार्क वॉ के बयान से सिक्सर्स में हलचल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मार्क वॉ ने सिडनी सिक्सर्स की मौजूदा बल्लेबाज़ी को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि टीम इस समय ज्यादा स्टीव स्मिथ पर निर्भर नजर आ रही है, जो किसी भी बड़ी टीम के लिए गंभीर संकेत हो सकता है। अगर सिडनी सिक्सर्स को टूर्नामेंट जीतना है, तो उन्हें अपनी टीम में बदलाव करना ही होगा।
![]() |
| मार्क वॉ ने टीम मैनेजमेंट से बाबर आज़म को बाहर करने की सलाह दी |
मार्क वॉ के अनुसार, टीम की सबसे बड़ी कमजोरी यह रही है कि स्टीव स्मिथ के अलावा बाकी बल्लेबाज़ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जब टीम का एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहता है, तो विपक्षी टीम आसानी से दबाव बना लेती है।
सैमकरन की गैरमौजूदगी बनी सबसे बड़ी समस्या
मार्क वॉ ने सैमकरन का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक मैच में उन्होंने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला था। लेकिन फिलहाल करन टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे सिडनी सिक्सर्स का मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंड विकल्प कमजोर हो गया है।
उनका मानना है कि टीम के पास एक ऐसा खिलाड़ी होना जरूरी है जो दबाव में पारी संभाल सके। फिलहाल सिक्सर्स की बल्लेबाज़ी में यही कमी साफ नजर आ रही है।
टीम में बदलाव जरूरी
मार्क वॉ का मानना है कि अब समय आ गया है जब सिडनी सिक्सर्स को बड़े नामों से ज्यादा मौजूदा फॉर्म पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि डेनियल ह्यूजेस या जॉर्डन सिल्क में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को मजबूती दे सकते हैं। वॉ के अनुसार, ऐसे खिलाड़ी टीम के लिए ज्यादा मजबूत साबित हो सकते हैं जो जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर सकें।
बाबर आज़म को लेकर साफ कहा
मार्क वॉ के बयान का सबसे मुख्य हिस्सा बाबर आज़म को लेकर रहा। उन्होंने साफ कहा कि बाबर आज़म एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज़ हैं और उनकी प्रतिभा पर कोई शक नहीं है। लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम में उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है।
ये भी पढ़े – भारतीय क्रिकेट फिर शर्मसार! मैच फिक्सिंग केस में चार खिलाड़ी सस्पेंड
मार्क वॉ का मानना है कि अगर टीम को खिताब जीतना है, तो नाम से ज्यादा प्रदर्शन को सराहना देना होगा। बड़े टूर्नामेंट में हर मैच अहम होता है और वहां खिलाड़ियों का प्रयोग करने की गुंजाइश बहुत कम होती है।
क्या सिडनी सिक्सर्स कर पाएगी वापसी?
सिडनी सिक्सर्स हमेशा से एक मजबूत और अनुभवी टीम रही है। लेकिन इस बार उन्हें अपनी बल्लेबाज़ी रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा। अगर टीम स्टीव स्मिथ पर निर्भरता कम कर बाकी बल्लेबाज़ों से योगदान निकालने में सफल होती है, तो वापसी संभव है।
मार्क वॉ का यह बयान सिक्सर्स मैनेजमेंट के लिए एक चेतावनी की तरह है। अब देखने वाली बात यह होगी कि टीम आने वाले मैचों में क्या बदलाव करती है और क्या ये फैसले उन्हें टूर्नामेंट में आगे ले जा पाते हैं या नहीं। आप भी अपनी राय बताए इस बयान को लेकर आप क्या सोचते है। अपनी राय कमेंट बॉक्स मे बताए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें