बजट 2026: इंफ्रा, हेल्थ और एजुकेशन पर सरकार का बड़ा दांव, बदलेगा देश का भविष्य
Budget 2026: में केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सर्विस सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। इस बजट का उद्देश्य आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास को रफ्तार देना और सुविधाओं का विस्तार करना बताया गया है।
![]() |
| बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर |
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में साफ किया कि इस बार प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे सेक्टर्स को दी गई है। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को सहयोग देने के लिए इंफ्रा रिस्क फंड बनाने और 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना पेश की है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश
बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब ₹11.11 लाख करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान रखा गया है, जो देश की जीडीपी का लगभग 3.4 प्रतिशत है। यह राशि सड़कों, रेलवे, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी।
इसके अलावा चार राज्यों में खनिज कॉरिडोर, मेगा टेक्सटाइल पार्क और कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
हेल्थ सेक्टर को मिलेगी नई ताकत
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 3 नए आयुर्वेद केंद्र, आयुष फार्मेसी को बढ़ावा, और पैरा वेटेरिनरी कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है।
बजट में पशुपालन से जुड़े निजी निवेश और आधुनिक ब्रिडिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। मेडिकल सेक्टर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की योजना भी पेश की गई है।
शिक्षा और कौशल विकास पर खास ध्यान
Budget 2026 में शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती देने की कोशिश की गई है। राज्यों को 5 नए विश्वविद्यालय स्थापित करने में सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही कौशल केंद्र, छात्रावास, प्रयोगशालाएं और कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
ये भी पढ़े – बजट से पहले आम जनता पर महंगाई की मार LPG कॉमर्शियल सिलेंडर 49 रुपये महंगा
हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। विज्ञान और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोनॉमी और टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस किया गया है।
सर्विस सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
सरकार ने हेल्थ, एजुकेशन, लॉजिस्टिक्स और अन्य सर्विस सेक्टर्स में निवेश को आसान बनाने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए हैं, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, बजट 2026 को इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और सर्विस सेक्टर के लिए एक भविष्य-केंद्रित बजट माना जा रहा है। इसमें विकास से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स और नीतिगत फैसले शामिल हैं, जो देश की आर्थिक नींव को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें