वैलेंटाइन डेट बनी खूनी कहानी! लड़की को बचाने गया लवर, चाकूबाजी में गई एक की जान

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला में वैलेंटाइन डे के दिन एक कपल के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच अभी जारी है।

परिवार वाले अपना पक्ष रखते हुए (फोटो सोशल/मीडिया)

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 फरवरी की शाम करीब 6 बजे शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर रूधि गांव के पास एक ढाबे के सामने हुई। हाईवे किनारे बैठे एक कपल के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे और उनसे बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान स्थिति तेजी से बिगड़ गई थी।

युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के साथ मौजूद युवती ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। युवती के अनुसार, जब उसका दोस्त हर्ष थापा उसे बचाने पहुंचा तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट में सामने आई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर हर्ष पर हमला किया। इसके बाद हर्ष ने कथित रूप से चाकू छीन लिया और पलटवार कर दिया।

चाकूबाजी में एक की मौत

इस दौरान हुए हमले में भावेश नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने अलग अलग धाराओं मे दर्ज किए केस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की शिकायत के आधार पर मृतक और उसके साथियों पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। वहीं सरकार की ओर से हर्ष थापा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, 5 महीने के लिव-इन के बाद हत्या का खुलासा

परिवार वालों ने बताया कि,

“मृतक के परिवार ने बताया कि भावेश अपने दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि भावेश पर चाकू से हमला हुआ है। परिवार का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर हालत में पड़ा हुआ था।’’

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और हमला किस परिस्थिति में हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया