युवक से बदसलूकी के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस पर आरोप, पीड़ित अनस ने जान देने की कोशिश की

रिश्वत से तंग आकर युवक ने किया था आत्मदाह का प्रयास,पुलिस पर 5 लाख की अवैध वसूली का है आरोप !

पुलिस बयान देते हुए (फोटो X)

मुजफ्फरनगर शहर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हुसैनपुर कांड ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस की कथित प्रताड़ना और रिश्वतखोरी से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवा अनस के आरोपों पर एसएसपी संजय वर्मा ने कठोर कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

• पूरा मामला क्या हुआ 

19 नवंबर को हुसैनपुर कलां, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी अनस पुत्र मुरसलीन ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गंभीर झुलसे अनस का इलाज चल रहा है।

• वीडियो वायरल 

घटना होने के अगले दिन ही अनस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उस पर पाँच लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

• पुलिस की धमकी

अनस ने बताया कि पुलिस ने उसे छोड़ने के नाम पर पहले से 50,000 रुपये वसूल लिए थे और उसे शेष राशि नहीं देने पर फर्जी कार्रवाई में फंसाने और पैर में गोली मारने की धमकी दी थी। इसी कथित शोषण से परेशान होकर उसने आत्मदाह जैसा क्रूर कदम उठाया।

• एसएसपी ने सख्ती दिखाई, तीन कर्मचारी निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने मामले की जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को दी। एसपी देहात की रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई, और आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

एसएसपी ने कठोर रुख अपनाते हुए आरोपी उपनिरीक्षक राम अवतार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही सिपाही भूपेंद्र सिंह और विकास कुमार को भी निलंबित कर दिया है।

विस्तृत विश्लेषण: अब एसपी देहात इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं. इसके परिणामों पर आगे की विभागीय कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

• ये भी पढ़े – चुनाव हारकर भी मंत्री बनने वाले को दीपक प्रकाश कहते है। 👈🏻 (क्लिक करके पढ़े)

• जांच मे क्या क्या पता चला 

जांच में पता चला कि अनस गांव लुहसाना में एक मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर चलाता है। चोरी के एक मामले में पुलिस ने उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया, और अनस को भी पूछताछ के लिए पुलिस चौकी भेजा गया।

• वीडियो में अनस ने बताया कि पुलिस वालो ने चौकी में उसकी लगातार पिटाई की। जिससे वह गंभीर घायल हो गया

• अनस के पिता मुरसलीन का एक वीडियो भी घटना के एक दिन बाद सामने आया था, जिसमें उन्होंने पुलिस के दुर्व्यवहार से इनकार करते हुए बेटे के आरोपों को मानसिक तनाव का परिणाम बताया था।

• पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अनस के आरोपों की पुष्टि हुई है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए उस पर अनावश्यक दबाव बनाया था।

एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर बदसलूकी, दबाव या भ्रष्टाचार नहीं होगा, और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई होगी।

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 official को फ़ॉलो और share करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया