चुनाव हारकर भी मंत्री बनने वाले को दीपक प्रकाश कहते है।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा का पद खाली था। वह आज राज्यसभा सांसद हैं, उनका बेटा दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री बन गया है, और उनकी पत्नी स्नेहलता विधायक हैं।
![]() |
| मंत्री की शपथ लेते हुए दीपक प्रकाश |
• बिहार चुनाव के बाद क्या हुआ जानिए
• लोकसभा चुनाव हारने के बाद कुशवाहा की नई भूमिका
• ये भी पढ़े – हाइड्रोजन बम फुस्स बिहार में महागठबंधन की करारी हार! जानिए असल वजह 👈🏻 (क्लिक करके पढ़े)
कल सुबह तक, दीपक 36 वर्ष का और बिहार का सामान्य नागरिक था। विधायक के अलावा, वह MLC भी नहीं थे। लेकिन बिहार सरकार में आज वह मंत्री हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच 15 अक्टूबर को हुई बैठक के दौरान ही इसकी रचना की गई थी। अगले दिन, रात भर नाराज़ कुशवाहा शाह से मिलते हुए निश्चिन्त दिखाई दिए।
दरअसल, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम पार्टी और कुशवाहा की पार्टी दोनों को 6-6 सीटें मिली थीं. साथ में दोनों की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाने का भी वादा किया गया था. लेकिन कुशवाहा के दिमाग में प्लान कुछ और चल रहा था. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के साथ कुशवाहा की जो मीटिंग हुई, उसमें गृह मंत्री ने RLM प्रमुख से एक MLC पद का भी वादा कर दिया था. कुशवाहा इस पर मान गए. उनके बेटे ने चुनाव नहीं लड़ा. लेकिन वह मंत्री बनाने में कामयाब रहे. क्योंकि उनके पास MLC सीट है. इसी के दम पर अब दीपक प्रकाश विधानमंडल के ऊपरी सदन में पहुंचेंगे और मंत्री बने रहेंगे.
हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट की सीट पर हार मिली थी। इस हार से कुशवाहा के हाथ खाली हो गए। लेकिन नवंबर 2024 में NDA द्वारा राज्यसभा भेजा गया। उनकी पत्नी स्नेहलता ने इस विधानसभा चुनाव में सासाराम से चुनाव जीता। उनके बेटे दीपक प्रकाश पिछले कल से राज्य सरकार में मंत्री बन गए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें