अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: अब SIR के लिए CCTV नहीं_'PPTV' लगेगा! जानिए क्या है इसका मतलब

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा CCTV की तरह PPTV लगाएगी ताकि SIR प्रक्रिया पारदर्शी हो सके।

"अखिलेश यादव PPTV घोषणा करते हुए" (फोटो CCL)

• अखिलेश यादव 

उत्तर प्रदेश में वोटिंग लिस्ट को शुद्ध करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान  4 नवंबर से शुरू हो गया है. यह अभियान 'शुद्ध मतदाता सूची-मजबूत लोकतंत्र' थीम के तहत चल रहा है. SIR प्रक्रिया के लिए बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) मंगलवार से 4 दिसंबर तक हर घर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह मतदाताओं के विवरण की पुष्टि और उन्हें अपडेट करेंगे. चुनाव आयोग के SIR अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फिर एक बार बयान सामने आया है. 

X पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा CCTV की तरह PPTV लगाएगी ताकि प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। अखिलेश यादव ने कहा कि यहां PPTV में PP का मतलब PDEA Police है। ये चुनाव आयोग, मीडिया और आम जनता को PDA प्रहरी SIR की हर कमी और गड़बड़ी बताएंगे।

• ये भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर एक्शन: 50 बीघा अवैध प्लॉटिंग समेत, 6 कॉमर्शियल बिल्डिंग सील

• अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट मे कहा,

"हम SIR के लिए CCTV की तरह PPTV लगाएंगे जिससे किसी का भी वोट कटने न पाए। PPTV से हमारा सांकेतिक अर्थ ये है कि ‘PP’ अर्थात ‘पीडीए प्रहरी’ पूरी तरह से चौकन्ने और सावधान रहकर CCTV की तरह चुनाव आयोग पर निगरानी रखेंगे और SIR की हर कमी और अनियमितता पर चुनाव आयोग के साथ-साथ मीडिया और आम जनता को सूचित करेंगे। 

पीडीए प्रहरी का चुनाव आयोग के लिए मूल संदेश है: तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा।"

• क्या होता है SIR 

SIR वोटर लिस्ट को शुद्ध और अपडेट करना आयोग का कार्य है। अब वोट देने के योग्य नहीं होने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाना इसका मुख्य उद्देश्य है। इसमें मृत मतदाता, पता बदलकर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होने वाले लोग और ऐसे लोगों की पहचान की जाती है।

• ये भी पढ़ें – उस दिन हम कब्र में होंगे: आजम खान ने ये क्यों कहा 👈🏻 (क्लिक करें और पढ़े)

जिनके नाम दो स्थानों पर वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। साथ ही, इस प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि वोटर लिस्ट में किसी अवैध विदेशी नागरिक को नहीं डाला गया है। SIR सुनिश्चित करता है कि चुनाव में केवल असली और योग्य मतदाता ही वोट डाल सकते हैं।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे fb page Newsxpress54 official को फ़ॉलो करें और share करे ताकि सच सिर्फ कुछ लोगों तक नहीं सब तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया