इंडिगो संकट पर मोदी का सख्त संदेश: लग सकता है 1000 करोड़ का भारी जुर्माना

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान Indigo की Operational Crisis के बीच बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बीच, सरकार इंडिगो पर कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सूत्रों की माने तो सरकार इंडिगो पर भारी जुर्माना भी लगा सकती है।

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बयान

पूरा मामला क्या है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडिगो फ्लाइट्स को लेकर देश भर में चल रहे संकट पर प्रतिक्रिया दी है। NDA की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कानून बनाना चाहिए, न कि आम जनता को परेशान करना चाहिए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी दी।

किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान कहा,
यह सुनिश्चित करें कि सरकार की वजह से लोगों को कोई परेशानी न हो. नियम-कानून अच्छी बात है, लेकिन उन्हें सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बनाया जाना चाहिए, न कि जनता को परेशान करने के लिए.

एक्शन की तैयारी में मोदी सरकार

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई ऐसा कानून या नियम नहीं बनाया जाना चाहिए जो आम लोगों को बेवजह परेशान करे। इंडिगो में हफ्ते भर से अधिक समय से चल रहे ऑपरेशनल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बीच, सरकार इंडिगो पर कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरस को पहले ही DGCA ने शो कॉज नोटिस भेजा है।

कमेटी से कराई जा सकती है जांच 

इन्फॉर्मिस्ट मीडिया ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय पूरे मामले की जांच करने के लिए एक संसदीय समिति भी बनाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, समिति संकट के मूल कारण की जांच करेगी और एयरलाइन के खिलाफ क्या किया जा सकता है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो पर भारी जुर्माना लगाने का भी विचार किया जा रहा है। 1000 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें – गोवा नाइटक्लब अग्निकांड का मास्टरमाइंड देश से फरार! इंडिगो फ्लाइट से हुआ बड़ा खुलासा (क्लिक करके पढ़े)

अधिकारी कहते हैं कि सरकार फिलहाल हर तरह की कार्रवाई पर विचार कर रही है। इसके कानूनी परिणामों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि कोई ठोस कार्रवाई हो, जिससे ऑपरेटरों को स्पष्ट संदेश मिले और यात्रियों में फिर से विश्वास बहाल हो, 

अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज Newsxpress54 को फॉलो साथ ही sahre करे।

और खबरें पढ़ें
NewsXpress54 Team
तेज़ और भरोसेमंद खबरें, सबसे पहले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी में एक युवक का मर्डर: 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया

मैथिली ठाकुर ने BJP का दामन थामा, अलीनगर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं

पुणे शनिवार वाडा बहस: महायुति गठबंधन में तनाव, बीजेपी सांसद ने नमाज स्थल को गोबर-गौमूत्र से धोया