संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला महाराष्ट्र में मुस्लिम 5% आरक्षण खत्म, सभी पुराने सर्कुलर और आदेश रद्द

चित्र
राज्य की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मुस्लिम समुदाय को दिए जाने वाले 5% आरक्षण को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद अब इस आरक्षण से मिलने वाले सभी लाभ बंद हो गए हैं। महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण खत्म (फोटो सोशल/मीडिया) क्यों खत्म किया गया आरक्षण? सरकार का कहना है कि यह आरक्षण पहले से ही कानूनी विवादों में फंसा हुआ था। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में इस कोटे पर पहले ही अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद इस आरक्षण को अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर इसे कानून में परिवर्तित नहीं किया जा सका। कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से यह समाप्त हो गया, जिसके बाद सरकार ने इसे औपचारिक रूप से खत्म करने का फैसला लिया। कब शुरू हुआ था मुस्लिम आरक्षण? यह आरक्षण साल 2014 में लागू किया गया था। उस समय राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। उस दौरान मराठा समुदाय को 16% और मुस्लिम समुदाय को 5% आरक्षण देने का निर्णय लि...

वैलेंटाइन डेट बनी खूनी कहानी! लड़की को बचाने गया लवर, चाकूबाजी में गई एक की जान

चित्र
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला में वैलेंटाइन डे के दिन एक कपल के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच अभी जारी है। परिवार वाले अपना पक्ष रखते हुए (फोटो सोशल/मीडिया) कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 फरवरी की शाम करीब 6 बजे शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर रूधि गांव के पास एक ढाबे के सामने हुई। हाईवे किनारे बैठे एक कपल के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे और उनसे बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान स्थिति तेजी से बिगड़ गई थी। युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के साथ मौजूद युवती ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। युवती के अनुसार, जब उसका दोस्त हर्ष थापा उसे बचाने पहुंचा तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। रिपोर्ट में सामने आई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर हर्ष पर हमला किया। इसके बाद हर्ष ने कथित रूप से चाकू छीन लिया ...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, 5 महीने के लिव-इन के बाद हत्या का खुलासा

चित्र
भोपाल में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक महिला का शव सेप्टिक टैंक में संदूक के अंदर मिला। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतक महिला के पार्टनर समेत उसके परिवार के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। भोपाल में महिला हत्या , टैंक से शव मिला (फोटो सोशल/मीडिया ) सेप्टिक टैंक में संदूक मिलने से मचा हड़कंप घटना कमल नगर इलाके की है, जहां पुलिस को एक खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में तैरते संदूक की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदूक को बाहर निकलवाया गया। जब संदूक खोला गया तो अंदर एक महिला का शव मिला, जिसे देखकर पुलिस और आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और शव की पहचान 22 वर्षीय मिसबाह के रूप में हुई। शुरुआती जांच में ही हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। डेटिंग ऐप से हुई थी पहचान जांच के दौरान पता चला कि मृतका मिसबाह मूल रूप से गोंदिया की रहने वाली...

सूरजकुंड हादसा मे रिटायरमेंट से पहले इंस्पेक्टर की मौत, SIT जांच के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की खूबसूरती उस वक्त मातम में बदल गई जब एक झूले ने न केवल कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, बल्कि समाज को सुरक्षा के एक गंभीर मोड़ पर खड़ा कर दिया। इस दिलदहला देने वाले हादसे में एक जांबाज पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी है। यह घटना केवल एक तकनीकी विफलता नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिकों के जीवन के अधिकार पर सवाल खड़ा करती है। सूरजकुंड मेला झूला हादसे  की तस्वीर (फोटो / सोशल मीडिया) सेवा के 36 साल और अंतिम बलिदान इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (58) कोई साधारण नाम नहीं थे। उन्होंने साल 1989 में हरियाणा आर्म्ड पुलिस से अपना सफर शुरू किया था। 36 साल की लंबी और बेदाग सेवा के बाद, मार्च 2026 में उनका रिटायरमेंट होना ही था। उनके सीने पर 2019-20 में राज्यपाल द्वारा दिया गया 'पुलिस मेडल' उनकी कार्य क्षमता की गवाही देता था। 7 फरवरी की शाम, जब सूरजकुंड मेले में झूला टूटा, तो जगदीश प्रसाद ने सुरक्षित दूरी बनाने के बजाय खतरे की ओर दौड़ लगाई। वे झूले में फंसे 19 लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी ढां...

सूरजकुंड मेले मे दूसरों की जान बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश ने दिया बलिदान, सरकार ने किया ₹1 करोड़ की मदद का ऐलान

चित्र
फरीदाबाद: के अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूले के टूटने से बड़ा हादसा हुआ है, इसी हादसे के बीच अपनी ड्यूटी निभाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हो गए। प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग ने उनकी बहादुरी को नमन करते हुए परिजनों के लिए सम्मान राशि 1 करोड़ रूपये की घोषणा की है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद जिनकी घटना में मौत हो गई (फोटो/X)  कैसे और कब हुआ यह हादसा? हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित विश्व प्रसिद्ध 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार, 7 फरवरी की शाम खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। शाम करीब 6 बजे मेले के मनोरंजन जोन में स्थित एक विशाल झूले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, झूले का एक हिस्सा अचानक चरमरा कर टूट गया। हादसे के वक्त वहां ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने जैसे ही खतरे को भांप लिया, वे बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों को बचाने के लिए झूले की ओर दौड़े। जब वे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे थे, उसी वक्त झूले का दूसरा भारी हिस्सा भी टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में इंस्पेक्टर जगदीश गंभीर रूप से ...

गाज़ा में इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर अल-हबील और राजियाना की मौत, गाजा में मचा हड़कंप

चित्र
इजरायल ने हमास और इस्लामिक जिहाद से जुड़े वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाते हुए गाज़ा में बड़े स्तर पर हमले किए हैं। युद्धविराम लागू होने के बावजूद इन हमलों ने क्षेत्र में तनाव को फिर बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इजरायल ने यह कार्रवाई इजरायली सैनिक नोआ मार्सियानो की हत्या का जवाब देने के लिए की है, जिसे इजरायली पक्ष न्याय की कार्रवाई बता रहा है।  इजरायल हमास में युद्ध जारी (फोटो/X) इजरायल हमास मे फिर भड़की हिंसा रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल-गाज़ा सीमा पर घोषित संघर्ष विराम के बावजूद हालात दोबारा तनावपूर्ण हो गए हैं। 2 और 4 फरवरी को हुए इजरायली हवाई हमलों और टैंक शेलिंग में करीब 20 से 24 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इजरायली सुरक्षा बलों का कहना है कि ये हमले गाज़ा से इजरायली सैनिकों पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए। वहीं, अधिकारी यह भी मानते हैं कि संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश जारी है, लेकिन बार-बार हो रहे हमले शांति प्रक्रिया को कमजोर कर रहे हैं। इजरायल ने कमांडर अल हबील को बनाया निशाना इजरायली सेना और सुरक्षा एजेंसी शिन...

नकली IAS बनकर जमा रहा था रौब, DM ने पूछा सवाल तो रोने लगा।

चित्र
Fake IAS Arrested: बिहार के सारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिलाधिकारी (DM) के दफ्तर में खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। वह शख्स गांव में अपनी साख बनाने के लिए यह झूठ बोलता था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसकी हकीकत सामने आते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। DM की पूछताछ में पकड़ा गया नकली IAS युवक, सच सामने आने पर रोता हुआ (फोटो X) बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बना 'स्वघोषित IAS' क्या आपने कभी उन 'स्वघोषित IAS' अधिकारियों के बारे में सुना है जिन्हें न प्रीलिम्स की चिंता होती है, न मेन्स की मेहनत और न ही इंटरव्यू का कोई खौफ? इनका पूरा सिलेबस सिर्फ इतना है कि एक दिन सोकर उठो और पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद को कलेक्टर घोषित कर दो। बिहार के सारण में भी एक ऐसा ही 'फर्जी IAS' पकड़ा गया है, जिसका चयन किसी परीक्षा से नहीं बल्कि उसके अपने झूठ से हुआ था। DM वैभव श्रीवास्तव को जब हुआ संदेह मामला 2 फरवरी का है। रितेश कुमार नाम का एक युवक सारण के जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा और दावा किया कि वह 2022 बैच का यूपी कैडर का IAS अधिकारी ह...

बजट 2026: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती, क्या हेल्थ सेक्टर की इन घोषणाओं से सुधरेगी आपकी सेहत? जानिए

चित्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 का बजट संसद मे पेश कर दिया है। इस साल स्वास्थ्य मंत्रालय का बजट 10% बढ़ाकर 1,06,530 करोड़ रुपये कर दिया गया है। आम लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात कैंसर के इलाज को लेकर आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 स्वास्थ्य घोषणाएं और कैंसर इलाज कैंसर की 17 दवाएं अब कम दाम मे कस्टम ड्यूटी खत्म सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 प्रमुख दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को पूरी तरह खत्म कर दिया है। क्योंकि ये दवाएं ज्यादातर विदेश से मंगाई जाती हैं, इसलिए इन पर ज्यादा टैक्स लगता था। टैक्स के हटने से इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। कौन सी दवाएं हुईं सस्ती? ये उन मुख्य दवाओं की लिस्ट है जिनके दाम घटने वाले है। राइबोसिक्लिब (Ribociclib), एबेमासिक्लिब (Abemaciclib) वेनेटोक्लैक्स (Venetoclax), सेरिटिनिब (Ceritinib) ब्रिगैटिनिब (Brigatinib), इब्रुटिनिब (Ibrutinib) डैरोलुटामाइड, टोरिपालिमैब, सर्प्लुलिमैब इनोटुज़ुमैब ओज़ोगैमाइसिन, पोनेटिनिब, डाब्राफ़ेनिब, ट्रामेटिनिब और इपिलिमुमैब। विशेषज्ञ की राय: मेदांता के सीनियर डायरेक्टर डॉ. कुं...

एक सेल्फी ने छीन ली दो जिंदगियां, वंदे भारत ट्रेन के साथ फोटो लेना पड़ा भारी

चित्र
गुजरात के राजकोट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां वंदे भारत ट्रेन के पास सेल्फी लेने की कोशिश में दो प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वंदे भारत के साथ फोटो बना मौत की वजह (फोटो Ai) पूरा मामला क्या है जानिए  दरअसल गुजरात (Gujarat) के राजकोट जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक बेहद गंभीर हादसा हुआ है। रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे तीन प्रवासी मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार 2 फरवरी की शाम करीब 4:45 बजे भक्तिनगर और रिब्डा रेलवे स्टेशन के बीच एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। उसी समय वेरावल से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार में वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक मोबाइल से ग्रुप सेल्फी लेने के लिए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गए थे। ट्रेन की गति और दूरी का सही अंदाजा न लग पाने के कारण वे समय रहते खुद को बचा नहीं...

“जब तक मैं CM हूं, मियां लोग परेशान रहेंगे” हेमंत बिस्वा शर्मा का बयान बना विवाद की वजह?

चित्र
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वे सत्ता में हैं, तब तक ‘मियां’ समुदाय को असम में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मियां समुदाय पर बयान को लेकर चर्चा में असम CM हिमंत बिस्वा सरमा क्या कहा हेमंत बिस्वा शर्मा ने? मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ‘मियां’ कहे जाने वाले लोग अवैध रूप से असम में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को राज्य में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। शर्मा के अनुसार, अगर उनके लिए परिस्थितियां कठिन बनाई जाएं, तभी वे असम छोड़ने पर मजबूर होंगे। रिक्शा किराए वाले बयान पर सफाई इससे पहले हेमंत बिस्वा शर्मा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने मियां समुदाय को “छोटी-छोटी परेशानियां” देने की बात कही थी। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई रिक्शा चालक 5 रुपये मांगे, तो उसे 4 रुपये ही दिए जाएं। अब इस बयान पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को अपमा...

रामलीला में बड़ा हादसा रावण बने कलाकार की आंख में लगी तीर, राम के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज

चित्र
सोनभद्र जिले में रामलीला मंचन के दौरान हुए हादसे में रावण बने कलाकार की आंख में तीर लग गया। इलाज के दौरान एक आंख की रोशनी चली गई, मामले में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। सोनभद्र (UP): रामलीला मंचन के दौरान हुए हादसे में रावण बने कलाकार की आंख में तीर लग गया, मामले में SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार का दावा है कि हादसे में उनकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई, जबकि दूसरी आंख से भी उन्हें साफ दिखाई नहीं दे रहा। पीड़ित ने राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार और आयोजकों पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। निशाना चूकने से गई आंखों को रोशनी  रामलीला मंचन के दौरान रावण वध के दृश्य का अभिनय किया जा रहा था। इसी दौरान तीर निशाने से चूककर रावण बने कलाकार की आंख में जा लगा। इस हादसे में कलाकार की आंख में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। घटना करीब दो महीने पुरानी है, जिस पर अब जाकर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक...

बजट 2026: इंफ्रा, हेल्थ और एजुकेशन पर सरकार का बड़ा दांव, बदलेगा देश का भविष्य

चित्र
Budget 2026: में केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सर्विस सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। इस बजट का उद्देश्य आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास को रफ्तार देना और सुविधाओं का विस्तार करना बताया गया है। बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में साफ किया कि इस बार प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे सेक्टर्स को दी गई है। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को सहयोग देने के लिए इंफ्रा रिस्क फंड बनाने और 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना पेश की है।  इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब ₹11.11 लाख करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान रखा गया है, जो देश की जीडीपी का लगभग 3.4 प्रतिशत है। यह राशि सड़कों, रेलवे, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा चार राज्यों में खनिज कॉरिडोर, मेगा टेक्सटाइल पार्क और कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान कि...

बजट से पहले आम जनता पर महंगाई की मार LPG कॉमर्शियल सिलेंडर 49 रुपये महंगा

चित्र
बजट से पहले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 1 फरवरी से 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 49 रुपये महंगे हो गए हैं। जानिए दिल्ली में नया रेट और आम आदमी पर असर। 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर 49 रुपये महंगा (फोटो Ai) केंद्रीय बजट से ठीक पहले आम लोगों को महंगाई का एक और संकेत मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलो वाले LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में LPG कॉमर्शियल सिलेंडर का नया रेट कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1740.50 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में भी इन सिलेंडरों के दाम 111 रुपये बढ़ाए गए थे। यानी सिर्फ दो महीनों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 160 रुपये तक महंगा हो चुका है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत  14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आम घरों की रसोई पर अभी सीधा असर नहीं पड़ा है। लोग पहले की तरह ही घरे...